फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: दिन में खाना खाने के बाद क्या आपको भी आने लगती है नींद? न करें ये चार गलतियां

Mon, 02 Aug 2021 12:05 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 02 Aug 2021 12:05 PM IST
विज्ञापन
Reasons of feel sleepy after eating in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 



डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


स्वस्थ रहने के लिए रोजाना सात से आठ घंटे की नींद लेना बहुत जरूरी होता है। ऐसा विशेषज्ञों का भी मानना है। हालांकि इसके बावजूद अक्सर आपने ध्यान दिया होगा कि कई लोगों को दिन में भी खाना खाने के बाद थकान हो जाती है और नींद आने लगती है। खासकर दफ्तरों में काम करने वाले अधिकतर लोगों को दोपहर का भोजन करने के बाद काम करने में आलस आने लगता है और मन करता है कि अब बस सो ही जाएं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह आम बात है। दरअसल, जब भोजन शरीर के अंदर जाता है, तो पाचन प्रक्रिया शुरू हो जाती है और इस दौरान कई सारे रासायनिक परिवर्तन होते हैं, जो शरीर की सामान्य प्रक्रिया है। इसमें शरीर को अपना काम जारी रखने में बहुत सारी ऊर्जा लगती है, जिससे खाने के बाद किसी भी व्यक्ति को थकान महसूस होने लगती है। इसके अलावा भी ऐसे कई कारण हैं, जिससे खाना खाने के बाद नींद आने लगती है। आइए जानते हैं इन कारणों के बारे में... 

Reasons of feel sleepy after eating in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

जरूरत से ज्यादा खा लेने से 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि कभी भी जरूरत से ज्यादा नहीं खाना चाहिए, क्योंकि वह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप ज्यादा खाते हैं तो जाहिर है कि पाचन प्रक्रिया के दौरान अधिक ऊर्जा की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में थकान हो सकती है और दिन में भी नींद आने लगती है। 
Reasons of feel sleepy after eating in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अधिक मात्रा में फैट और कार्ब्स से 

  • भोजन में अधिक मात्रा में फैट और कार्ब्स का सेवन आपको सुस्त बना सकते हैं। ऐसे में नींद आना स्वभाविक है। इसलिए विशेषज्ञ कहते हैं कि दिन के समय हाई फैट और कार्ब्स वाले भोजन से बचें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Reasons of feel sleepy after eating in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शराब के सेवन से 

  • अगर आप शराब पीते हैं तो खाना खाने के बाद सुस्ती आने की समस्या हो सकती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि शराब हमारे तंत्रिका तंत्र को दबा देती है, जिससे हमें नींद आने लगती है। हालांकि ज्यादा समय तक इसका प्रभाव नहीं रहता है। 
विज्ञापन
Reasons of feel sleepy after eating in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ट्रिप्टोफैन युक्त खाद्य पदार्थ खाने से 

  • अगर आप अधिक मात्रा में ट्रिप्टोफैन युक्त खाद्य पदार्थों को अपने भोजन में शामिल करते हैं, तो आपको उनका सेवन करने के कुछ घंटे बाद थकान की समस्या हो सकती है, जिससे नींद आ सकती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि चॉकलेट, दूध, ब्रेड, चिकन, मूंगफली आदि में ट्रिप्टोफैन पाया जाता है।

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed