फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Diabetes Day: ब्लड शुगर बढ़ने के लिए ये कारण भी हो सकते हैं जिम्मेदार, अक्सर इनपर नहीं दिया जाता ध्यान

Mon, 14 Nov 2022 12:15 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 14 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
World Diabetes Day 2022, reasons behind blood sugar spikes, know all about its causes and prevention
ब्लड शुगर बढ़ने का कारण - फोटो : iStock

डायबिटीज, वैश्विक रूप से बढ़ती गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जिसका खतरा पिछले एक दशक में तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है। रक्त में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने की यह समस्या अनियंत्रित स्थितियों में कई अंगों के लिए गंभीर क्षति का कारण भी हो सकती है। ब्लड शुगर का लगातार बढ़ा रहना आंखों से लेकर किडनी, हृदय और पाचन अंगों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी उम्र के लोगों को इस गंभीर स्वास्थ्य समस्या के जोखिम को कम करने वाले उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। डायबिटीज के बढ़ते जोखिम के बारे में लोगों को जागरूक करने और इससे बचाव के उपायों के बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस के रूप में मनाया जाता है। 



डायबिटीज की समस्या के लिए आमतौर पर लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी को प्रमुख कारण माना जाता रहा है। क्या-खाना है क्या नहीं अक्सर इसपर तो हम सभी ध्यान दे लेते हैं पर ब्लड शुगर बढ़ाने वाले कुछ अन्य कारकों पर चर्चा नहीं की जाती है।

आइए ऐसे ही कुछ कारणों के बारे में जानते हैं जिनपर सभी लोगों को जरूर गौर करते रहना चाहिए, ये कारक भी शुगर लेवल को बढ़ाने वाले हो सकते हैं।

World Diabetes Day 2022, reasons behind blood sugar spikes, know all about its causes and prevention
सुबह का नाश्ता करना सभी के लिए जरूरी - फोटो : iStock

सुबह का नाश्ता न करना

सुबह के नाश्ते को दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन माना जाता है। नाश्ता स्किप करने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उन्हें 2-3 घंटे में कुछ न कुछ खाते रहना चाहिए। रात में 6-8 घंटे पेट खाली रहने के बाद सुबह का नाश्ता भी न करना ब्लड शुगर के लेवल को तेजी से बढ़ाने का कारण बन सकता है। डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए इस बात का जरूर ख्याल रखें।

World Diabetes Day 2022, reasons behind blood sugar spikes, know all about its causes and prevention
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : istock

डिहाइड्रेशन के कारण बढ़ सकता है खतरा

दिनभर कम पानी पीना डायबिटीज रोगियों के लिए समस्याकारक हो सकता है, यह आदत शुगर लेवल को बढ़ा देती है। हल्के से मध्यम स्तर का डिहाइड्रेशन (विशेषकर गर्म वातावरण में) आपके रक्त शर्करा को 50 से 100 मिलीग्राम तक बढ़ा सकता है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन की समस्या किडनी और लिवर की जटिलताओं का भी कारण बनती है, इसका खतरा डायबिटीज रोगियों में स्वाभाविक तौर पर बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Diabetes Day 2022, reasons behind blood sugar spikes, know all about its causes and prevention
तनाव और डायबिटीज का खतरा - फोटो : istock

तनाव की स्थिति है नुकसानदायक

अक्सर तनाव बना रहना भी डायबिटीज रोगियों के लिए समस्याकारक माना जाता है। तनाव को नियंत्रित न कर पाने की स्थिति में ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है। यह मधुमेह की अन्य जटिलताओं के जोखिम को भी बढ़ा देती है। तनाव की स्थिति में रिलीज होने वाले हार्मोन, शरीर के सामान्य कामकाज को भी प्रभावित कर देते हैं, जिसके कारण बेहतर तरीके से ब्लड शुगर को नियंत्रित कर पाना काफी कठिन हो जाता है।

विज्ञापन
World Diabetes Day 2022, reasons behind blood sugar spikes, know all about its causes and prevention
नींद की कमी के नुकसान

नींद पूरी न होने का असर

सभी लोगों को रोजाना रात में निर्बाध नींद लेने की सलाह दी जाती है। यह न सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य विकारों को बढ़ा देती हैं, साथ ही थकान और काम की गुणवत्ता को प्रभावित करने का कारण बन सकती है, इसके कारण शुगर लेवल बढ़ने का भी खतरा रहता है। अपर्याप्त नींद की स्थिति शरीर द्वारा इंसुलिन का उपयोग करने के तरीके को प्रभावित कर सकती है। नींद की कमी के कारण लेप्टिन हार्मोन के स्तर के बढ़ने का खतरा रहता है जिससे अधिक खाने की इच्छा होती है, इसे भी शुगर को बढ़ाने वाले कारक के तौर पर जाना जाता है। 




----------------

नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed