फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: पुरुषों को रोजाना जरूर करना चाहिए इस एक चीज का सेवन, मिलते हैं जबरदस्त फायदे

Fri, 10 Sep 2021 10:09 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 10 Sep 2021 10:09 AM IST
विज्ञापन
Peanuts health benefits in hindi mungfali ke fayde
मूंगफली खाने के फायदे - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey



प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


मूंगफली तो आपने खाई ही होगी? ट्रेन या बसों में अक्सर लोग मूंगफली खाना पसंद करते हैं। इस वजह से इसे 'टाइम पास' भी कहा जाता है। इसका न केवल स्वाद लोगों को बहुत पसंद आता है, बल्कि यह सेहत के लिए भी लाभकारी होती है। इसमें प्रोटीन, तेल और फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके अलावा मूंगफली में पॉलीफेनोल, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और खनिज भी भरपूर होते हैं। इसका सेवन पुरुषों को बहुत फायदे देता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि नियमित रूप से इसके सेवन से इरेक्टाइल डिसफंक्शन (नपुंसकता) से जुड़ी समस्या को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। इसमें पाया जाने वाला तत्व पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार ला सकता है। इसका सेवन महिलाओं के लिए भी अच्छा माना जाता है, क्योंकि यह प्रजनन शक्ति को बेहतर बनाती है। आइए जानते हैं मूंगफली के सेवन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में... 

Peanuts health benefits in hindi mungfali ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दिल के लिए है फायदेमंद 

  • मूंगफली में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। इससे हृदय रोगों का खतरा भी काफी हद तक कम हो जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि रोजाना एक मुट्ठी मूंगफली का सेवन करने से आपको कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है। 
Peanuts health benefits in hindi mungfali ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेट के लिए भी अच्छी है मूंगफली

  • मूंगफली का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि खाना खाने के बाद अगर आप रोजाना एक 50 या 100 ग्राम मूंगफली खाते हैं, तो इससे भोजन को पचाने में मदद मिलती है। इससे शरीर में खून की कमी भी पूरी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Peanuts health benefits in hindi mungfali ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन कम करने में भी है उपयोगी 

  • मूंगफली को वजन कम करने में बहुत उपयोगी माना जाता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन और फाइबर होते हैं और ये दोनों ही पोषक तत्व जल्दी-जल्दी भूख लगने की आदत में सुधार लाते हैं, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसलिए रोजाना मूंगफली का सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन
Peanuts health benefits in hindi mungfali ke fayde
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

त्वचा और बालों को रखता है स्वस्थ 

  • मूंगफली में बीटा कैरोटीन नाम का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जिसे त्वचा के स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा इसमें कई ऐसे पोषक तत्व भी होते हैं, जो बालों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। अगर आप मूंगफली का सेवन करते हैं तो इस बात का भी ध्यान रखें कि इसका अधिक मात्रा में सेवन हानिकारक भी हो सकता है। इसलिए उचित मात्रा में ही मूंगफली का सेवन करें। 

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed