फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आलू ही नहीं इसके छिलके भी हैं बहुत लाभकारी, ये हैं इनके गजब के फायदे

Fri, 05 Feb 2021 11:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 05 Feb 2021 11:47 AM IST
विज्ञापन
Not only potato its peel also has advantages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हम जब कोई सब्जी बनाते हैं, तो उससे पहले उसे अच्छे से धोते हैं और फिर उसके छिलके उतारकर उस सब्जी को काटकर बनाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसी सब्जियां हैं जिनके छिलके भी हमारी सेहत के लिए काफी लाभकारी हो सकते हैं। जी हां! इन्हीं में से एक है आलू। इसका इस्तेमाल लगभग सभी सब्जियों में किया ही जाता है, और इसके छिलके उतार दिए जाते हैं। लेकिन आलू के छिलके भी कई गुणों से भरे होते हैं, जिनका फायदा हमारे शरीर को मिल सकता है। तो चलिए आपको आलू के छिलके के उन फायदों के बारे में बताते हैं, जिनके बारे में आपने शायद पहले कभी नहीं सुना होगा।

Not only potato its peel also has advantages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, आलू का छिलका हमारी हड्डियों को मजबूती देने का काम कर सकता है, क्योंकि इस छिलके में विटामिन कॉप्लेक्स और कैल्शियम की अच्छी मात्रा होती है। जहां कैल्शियम से हड्डियों को मजबूती मिलती है, तो वहीं विटामिन- बी से शरीर को ताकत मिलती है। इसके लिए आपको कोशिश करनी है कि जब भी आप आलू की सब्जी बनाएं, तो छिलके सहित ही बनाए। ये सब्जी स्वादिष्ट होने के साथ ही शरीर को फायदे भी दे सकती है। इसके अलावा आप आलू का सेवन स्नैक्स की तरह भी कर सकते हैं।

Not only potato its peel also has advantages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आलू के छिलके हमारे शरीर में खून की कमी दूर करने में काफी मददगार होते हैं। आलू के छिलके में आयरन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है। इसके अलावा ये छिलके हमारे शरीर को मजबूती देने का काम भी करते हैं। आलू के छिलके में विटामिन- बी3 पाया जाता है, जो हमारे शरीर को ताकत देने का काम करता है। इसके अलावा इन छिलकों में नैसीन भी पाए जाते हैं, जो कार्बोज को एनर्जी में बदलने का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Not only potato its peel also has advantages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लड़के हो या फिर लड़कियां, सभी लोग आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स यानी काले घेरे होने की वजह से काफी परेशान रहते हैं। लेकिन अगर आपको ये दिक्कत है तो आपको आलू के छिलके को पीसकर उसका रस निकालना है, और फिर उसे अपने चेहरे पर लगाना है। ऐसा करने से आपको आराम मिल सकता है। इसके अलावा हमारे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी आलू के छिलके मदद करते हैं। आलू में पोटेशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है, और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

विज्ञापन
Not only potato its peel also has advantages
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उम्र से पहले बालों का सफेद होना एक बड़ी समस्या है। लेकिन अगर आपको भी इस परेशानी ने घेरा है, तो इसमें आपकी मदद आलू के छिलके कर सकते हैं। इसके लिए आपको आलू के एक कटोरी छिलके लेने हैं और फिर इन्हें आधा लीटर पानी में उबाल लें। वही, जब उबालने के दौरान बर्तन में पानी एक-दो चम्मच रह जाए तो फिर आप इसे अपने बालों पर लगाएं। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको इसका लाभ मिल सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed