फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Covid-19: अभी खत्म नहीं हुआ कोरोना का खतरा, सामने आए दो नए वैरिएंट्स, क्या फिर 'अफरा-तफरी' की आशंका?

Thu, 02 Nov 2023 12:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 02 Nov 2023 12:26 PM IST
विज्ञापन
new covid variant worldwide know hv.1 and jn.1 variant details in hindi
कोरोना के नए वैरिएंट्स का खतरा - फोटो : pixabay

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने भले ही कोरोना को 'ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी' की सूची से बाहर कर दिया है, पर वैश्विक स्तर पर कोरोना अब भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। यूके-यूएस सहित कई देशों में इसका जोखिम अब भी देखा जा रहा है। हाल के महीनों में कोरोना के सामने आए कुछ नए वैरिएंट्स के कारण अस्पतालों में भीड़ और स्वास्थ्य जोखिमों को भी बढ़ता हुआ देखा गया था।



वैज्ञानिक कहते हैं, कोरोना वायरस में लगातार म्यूटेशन जारी है, एक हालिया रिपोर्ट में शोधकर्ताओं की टीम ने कोरोना के दो नए वैरिएंट के सामने आने की जानकारी दी है।

हालिया रिपोर्ट के मुताबिक यूनाइटेड स्टेट्स में कोरोना के दो नए वैरिएंट्स के बारे में पता चला है, जो इस बात का संकेत हैं कि कोरोना वायरस खुद के जिंदा रखने के लिए लगातार उत्परिवर्तन कर रहा है, यह वैश्विक स्वास्थ्य के लिए बड़ा जोखिम हो सकता है। आइए जानते हैं कि ये दोनों नए वैरिएंट्स कितने चिंताकारक हैं और क्या इनसे आने वाले दिनों में संक्रमण के मामलों में उछाल आने की आशंका है?

new covid variant worldwide know hv.1 and jn.1 variant details in hindi
कोरोना के सामने आए नए वैरिएंट्स - फोटो : Istock

कोरोना में हो रहा है लगातार म्यूटेशन

नेचर जर्नल में इस सप्ताह प्रकाशित नई लैब रिपोर्ट में बताया गया है कि ओमिक्रॉन के बीए.2.86 वैरिएंट में नए म्यूटेशन देखे गए हैं कि जिससे कोरोना के एक नए वैरिएंट जेएन.1 के बारे में पता चला है। शोधकर्ता कहते हैं, बढ़ते एंटीबॉडी पुशबैक से बचने के लिए कोरोनोवायरस लगातार उत्परिवर्तन कर रहा है। टीकाकरण और संक्रमण के बाद हमारे शरीर ने सीख लिया है कि इन वायरस से कैसे लड़ना है?

new covid variant worldwide know hv.1 and jn.1 variant details in hindi
कोरोना वायरस में हो रहा है म्यूटेशन - फोटो : istock

JN.1 के कारण बढ़ा जोखिम

40 से अधिक नए म्यूटेशनों के साथ, जेएन.1 नामक नए वैरिएंट की फ्रांस, पुर्तगाल, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका सहित कई अन्य देशों में पुष्टि हो चुकी है। अर्कांसस स्टेट यूनिवर्सिटी में न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के वायरस ट्रैकर डॉ राजेंद्रम राजनारायणन कहते हैं, वायरस विकसित हो रहा है। हम फिलहाल ये जानने के लिए प्रयास कर रहे हैं कि नए वैरिएंट के कारण क्या संक्रमण के मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि की आशंका है या ये प्रतिरक्षा प्रणाली से किस प्रकार से प्रतिक्रिया करेगा?

कोरोना अब भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, इसलिए हमें इससे बचाव को लेकर हमेशा अलर्ट रहने की आवश्यकता है। भविष्य में और नए वैरिएंट्स के भी सामने आने की आशंकाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
new covid variant worldwide know hv.1 and jn.1 variant details in hindi
कोरोना के नए वैरिएंट्स - फोटो : Pixaay

यूएस में एक और नया वैरिएंट HV.1

जेएन.1 के साथ यूएस के कई हिस्सों में एक और नए वैरिएंट एचवी.1 के बारे में भी पता चला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले से ही मौजूद  ईजी.5 की तरह के ही एक और नए वैरिएंट एचवी.1 के बारे में कुछ कुछ रिपोर्ट्स में पता चला है। ये दोनों संयुक्त राज्य अमेरिका में अभी के लगभग आधे से अधिक कोविड-19 मामलों के लिए प्रमुख कारण हैं। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) के अनुसार, HV.1, EG.5 से ही निकला है और काफी हद तक एक समान है। ये टीके के खिलाफ कितना अच्छा प्रदर्शन करते हैं, इस पर अभी तक कोई डेटा नहीं है।

विज्ञापन
new covid variant worldwide know hv.1 and jn.1 variant details in hindi
कोरोना संक्रमण और इसका खतरा - फोटो : istock

नए वैरिएंट्स से कितना खतरा

कोरोना के नए म्यूटेटेड वैरिएंट्स के सामने आने के साथ ही बड़ा सवाल ये खड़ा हो रहा है कि इन वैरिंट्स के कारण किस प्रकार के स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं?

वायरस के विकास में विशेषज्ञता रखने वाले फ्रेड हचिंसन कैंसर सेंटर के प्रोफेसर जेसी ब्लूम के अनुसार, मूल कोरोनोवायरस की तुलना में ओमिक्रॉन के नए वैरिएंटस में इम्यून स्केप की क्षमता अधिक देखी जा रही है। हालांकि ये किसी गंभीर जोखिमों को बढ़ाने वाले हैं, इसकी आशंका नहीं है। ओमिक्रॉन की अब तक की प्रकृति को देखते हुए कहा जा सकता है कि नए म्यूटेटेड वैरिएंट्स के लेकर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। हालांकि एहतियात के तौर पर कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर को जीवनशैली का हिस्सा बनाना सभी के लिए आवश्यक है।


--------------
स्रोत और संदर्भ
Antigenicity and receptor affinity of SARS-CoV-2 BA.2.86 spike

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed