Build Strong Immunity In Winter: अक्तूबर महीने से हल्की हल्की सर्द हवाएं चलना शुरू हो जाती हैं। मौसम में कुछ ठंडक महसूस होने लगती है। गर्मी और मानसून के खत्म होने और ठंड आने के बीच बदलते मौसम के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ने लगता है। सर्दियों में कफ व जुकाम, फ्लू, खांसी, ब्रोंकाइटिस और अस्थमा समेत कई संक्रामक रोग हो सकते हैं।
Immunity in Winter: सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के आसान तरीके, रखेंगे खांसी-जुकाम और सिरदर्द से दूर
सर्दियों में इम्यूनिटी (प्रतिरक्षा प्रणाली) को मजबूत करने के कई तरीके हो सकते हैं।
नींद पूरी करें
रात में नींद पूरी न करने से शरीर के साथ ही मानसिक रूप से भी थकान आ जाती है। यह थकान तनाव का कारण भी बनती है। शारीरिक और मानसिक रूप से थके व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक से कार्य नहीं करती और रोग अटैक कर सकता है। ऐसे में पूरी नींद लें ताकि इम्यून सिस्टम मजबूत हो सके।
योग और ध्यान
तनाव व थकान को कम करने के साथ ही इम्यूनिटी को बेहतर बनाने के लिए योग व ध्यान को अपनी जीवनशैली में शामिल करें। नियमित योगासनों का अभ्यास शारीरिक और मानसिक सक्रियता को बढ़ाता है और थकान कम करता है, जिससे तनाव कम होता है और इम्यूनिटी मजबूत बनती है।
व्यायाम भी जरूरी
खानपान के साथ ही कुछ शारीरिक क्रियाशीलता भी शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाती है। सर्दियों में अक्सर लोग फिजिकल एक्टिविटी करना कम कर देते हैं। इस कारण मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इससे बचने के लिए हर दिन व्यायाम जरूर करना चाहिए। व्यायाम से मेटाबाॅलिज्म मेंटेन रहता है और इम्यूनिटी बेहतर बनती है।
सही आहार और पानी
- सर्दी में लोग पानी की मात्रा कम कर देते हैं। शरीर को जितने पानी की जरूरत होती है, उतना न मिल पाने के कारण इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बिगड़ जाता है और इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इस समस्या से बचने के लिए हर दिन पर्याप्त पानी पीएं।
- पोषण से भरपूर आहार का सेवन इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है। फल, सब्जियां, दालें, अनाज, प्रोटीन और विटामिन सी व डी से भरपूर पौष्टिक आहार इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है।
- इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए औषधीय गुणों से युक्त आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों का नियमित सेवन करें। जैसे अश्वगंधा, हल्दी, तुलसी की पत्तियां का नियमित सेवन रोगों से लड़ने के लिए शरीर को अंदरूनी मजबूती प्रदान करता है।