फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2023: इस साल मच्छरजनित रोगों ने किया खूब परेशान, साल के अंत में आई बड़ी खुशखबरी

Sun, 17 Dec 2023 05:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Dec 2023 05:32 PM IST
विज्ञापन
mosquito borne diseases in india 2023 dengue malaria cases this year
मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियां - फोटो : istock

मच्छरों के कारण होने वाली बीमारियां हर साल स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बड़ी चुनौतियों का कारण बनती हैं। डेंगू से लेकर चिकनगुनिया, मलेरिया से लेकर जीका जैसे रोग मच्छरों के काटने से फैलते हैं। एक अनुमान के मुताबिक इन रोगों के कारण हर साल हजारों की मौत हो जाती है। विशेषतौर पर बरसात के दिनों में जब वातावरण मच्छरों के प्रजनन के अनुकूल हो जाता है, उस समय हर साल इन रोगों के मामले काफी तेजी से बढ़ते हुए देखे जाते रहे हैं। साल 2023 में भी मच्छरजनित रोगों ने लोगों को खूब परेशान किया।



साल 2023 में अब कुछ ही दिन शेष हैं और हम नए साल 2024 में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में आइए इस पूरे साल मच्छरों के कारण देशभर में हुई समस्याओं पर एक नजर डालते हैं। हालांकि साल के अंत में बड़ी खुशखबरी सामने आई।

mosquito borne diseases in india 2023 dengue malaria cases this year
डेंगू के केस - फोटो : istock

डेंगू ने किया खूब परेशान

इस पूरे साल वैसे तो मच्छरों के कारण होने वाली कई बीमारियों ने लोगों को खूब परेशान किया, पर सबसे दिक्कत बढ़ाई डेंगू की समस्या ने। भारत ही नहीं पड़ोसी देशों में भी इस बार डेंगू के कारण एक समय स्थिति काफी बिगड़ती हुई देखी गई।

राजधानी दिल्ली-एनसीआर में साल के शुरुआती महीनों में असमय भारी बारिश के कारण उपजी बाढ़-जलजमाव  की स्थिति ने मच्छर जनित बीमारियों के जोखिमों को काफी बढ़ा दिया था।  दिल्ली में डेंगू ने करीब छह साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया, 2018 के बाद पहली बार जुलाई में डेंगू के सबसे ज्यादा केस दर्ज किए गए। अगस्त-अकतूबर के माह में भी डेंगू के कारण अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ देखी जाती रही।

mosquito borne diseases in india 2023 dengue malaria cases this year
मच्छरजनित रोगों का खतरा - फोटो : istock

डेंगू के सबसे खतरनाक स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

जुलाई-अगस्त के महीनों में राजधानी दिल्ली में डेंगू के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार अलर्ट पर आ गई। मरीजों के सैंपल जीनोम टेस्टिंग के लिए भेजे गए जिसमें यहां डेंगू के गंभीर स्ट्रेन टाइप-2 डेंगू के मामले बढ़ते हुए देखे गए। 

डेंगू का संक्रमण, डेंगू वायरस (DENV) के कारण होता है, जो संक्रमित मच्छरों, मुख्यरूप से एडीज एजिप्टी मच्छर के काटने से फैलता है। ये मच्छर दिन के समय में अधिक काटते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि डेंगू वायरस के चार सीरोटाइप हैं- DENV-1, DENV-2, DENV-3 और DENV-4। दिल्ली में सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग करने पर पता चला कि ज्यादातर रोगियों में स्ट्रेन टाइप-2 का खतरा था। DENV-2 के कारण रोग के गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
mosquito borne diseases in india 2023 dengue malaria cases this year
डेंगू संक्रमण का कहर - फोटो : istock

पड़ोसी देश में भी डेंगू का रहा कहर

भारत ही नहीं डेंगू के मामलों ने इस बार पड़ोसी देश बांग्लादेश के लिए भी मुश्किलें काफी बढ़ा दी थीं। जुलाई-अगस्त के महीनों तक ही देश में इस साल डेंगू संक्रमण की संख्या 40 हजार को पार कर गई थी। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2022 में यहां डेंगू वायरस के कारण 281 लोगों की मौत हुई थी जो साल 2000 के बाद से सबसे अधिक है। साल 2023 में डेंगू के कारण हालात और भी बदतर देखे गए।

विज्ञापन
mosquito borne diseases in india 2023 dengue malaria cases this year
मलेरिया का खतरा - फोटो : istock

मलेरिया भी रहा बड़ी चिंता

डेंगू के साथ ही साथ मलेरिया के मामलों के कारण भी देशभर के अस्पतालों में रोगियों की संख्या बढ़ती हुई रिपोर्ट की गई। हालांकि ज्यादातर रोगी आसानी से ठीक हो जा रहे थे। समय रहते मलेरिया की स्थिति को देश में कंट्रोल कर लिया गया। इससे पहले साल 2022 में भारत में 45 हजार से अधिक मलेरिया के मामले रिपोर्ट किए गए थे, जबकि 2021 में करीब 1.6 लोगों में इस रोग की पुष्टि हुई थी। 

हालांकि मलेरिया के मामलों ने इस साल अमेरिका में जरूर समस्या बढ़ा दी। दक्षिणी अमेरिका के कुछ स्टेट्स में मलेरिया के केस तेजी से बढ़े। सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक 2003 के बाद से देश में स्थानीय रूप से रिपोर्ट किए गए मलेरिया के ये पहले ज्ञात मामले थे। मलेरिया को अमेरिका में एंडेमिक मान लिया गया था, हालांकि एक बार फिर से इन मामलों की पुष्टि ने स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed