Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदूषण अलर्ट: दिवाली के बाद बच्चों की सेहत को लेकर बढ़ गई टेंशन, डॉक्टर की इन सलाह पर सभी माता-पिता दें ध्यान

Mon, 09 Nov 2026 08:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 09 Nov 2026 08:29 PM IST
सार

दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआप में बढ़ते वायु प्रदूषण ने छोटे बच्चों की सेहत को लेकर मांओं की चिंता बढ़ा दी है। कई परिवार बच्चों को घर में रख रहे हैं और एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कर रहे हैं। जानिए मांओं के अनुभव और प्रदूषण से शिशुओं को सुरक्षित रखने के उपाय।

विज्ञापन
Rising AQI Raises Concerns Over Infant and Toddler Healt  Post-Diwali Pollution risk
वायु प्रदूषण के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Amarujala.com/AI

दिवाली का हम सभी ने खूब आनंद लिया। घरों में रोशनी हुई, मिठाइयां बंटी और बच्चों ने त्योहार का खूब आनंद लिया, लेकिन अब जश्न खत्म होने के बाद सेहत के लिए चुनौतियां शुरू हो गई हैं। पटाखों-पराली के चलते दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का भयानक प्रकोप देखा जा रहा है। जहरीली हवा ने माता-पिता की चिंता बढ़ा दी है। जिनके घर में नवजात या छोटे बच्चे हैं उनके लिए टेंशन और भी बढ़ गई है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, प्रदूषण का बढ़ा हुआ स्तर बच्चों के नाजुक फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। हालात ऐसे हैं कि कई परिवारों ने बच्चों को बाहर ले जाना बंद कर दिया है, घर में एयर प्यूरीफायर लगा रहे हैं।

अब सवाल ये है कि आखिर प्रदूषण के इस दौर में छोटे बच्चों को कैसे सुरक्षित रखा जाए? क्या घर के अंदर रहना और एयर प्यूरीफायर चलाना पर्याप्त है? आइए इस बारे में डॉक्टर से समझते हैं।

Trending Videos
Rising AQI Raises Concerns Over Infant and Toddler Healt  Post-Diwali Pollution risk
बच्चों को प्रदूषण से बचाएं - फोटो : Adobe Stock

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का प्रकोप

दिल्ली-एनसीआर में दिवाली के दौरान बड़े पैमाने पर पटाखे जलाए जाने के बाद बढ़े वायु प्रदूषण का स्तर चिंता का विषय बना हुआ है। जहरीली हवा के कारण माता-पिता को डर है कि कहीं इसका असर उनके बच्चों के फेफड़ों के विकास और सेहत पर न पड़ जाए। बच्चों के फेफड़े  विकसित हो रहे होते हैं, इसलिए प्रदूषण का असर उन पर ज्यादा पड़ सकता है।

कुछ परिवारों ने इस बार दिवाली घर के अंदर ही मनाई। बाहर होने वाले कार्यक्रमों और भीड़भाड़ से दूरी बनाई और घर में लगातार एयर प्यूरीफायर चलाए रखा। प्रशासन की ओर से बिगड़ती हवा को साफ करने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद लगातार चिंता बनी हुई है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कई मांओं ने बताया कि किस तरह प्रदूषण ने दिवाली मनाने के उनके तरीके बदल दिए हैं, बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने क्या सावधानियां बरती हैं और आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य को लेकर उनके मन में कैसी चिंताएं हैं?

बच्चों की सेहत के लिए पटाखों से बनाई दूरी

दो बेटियों की मां साक्षी गुप्ता के लिए इस बार दिवाली का मतलब पटाखे जलाना नहीं, बल्कि परिवार के साथ समय बिताना था। उनकी एक बेटी छह साल की है, जबकि दूसरी की उम्र अभी 10 महीने है।
 

  • साक्षी कहती हैं, उनका परिवार पटाखे नहीं जलाता।
  • उन्होंने अपनी बड़ी बेटी को भी समझाया है कि पटाखों से निकलने वाला धुआं न केवल इंसानों की सेहत के लिए नुकसानदायक है, बल्कि इससे जानवरों को भी परेशानी होती है।  
  • इस बार भी परिवार ने घर पर ही दिवाली मनाई। हालांकि, दिवाली के बाद बिगड़ती हवा ने साक्षी की चिंता बढ़ा दी है।
Rising AQI Raises Concerns Over Infant and Toddler Healt  Post-Diwali Pollution risk
प्रदूषण के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

क्या है डॉक्टर की सलाह?

दिल्ली स्थित एक अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत ग्रोवर ने बताया कि दिवाली खत्म होने के बाद भी प्रदूषण का असर कुछ दिनों तक बना रह सकता है। ऐसे में बच्चों को विशेष सावधानी के साथ रखना जरूरी है। घर के अंदर रहने पर भी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं। इसलिए सबसे जरूरी है कि उन्हें जितना संभव हो सके घर के अंदर रखें और एयर प्यूरीफायर चलाते रहें।

जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह से बच्चों की नाक में सलाइन नेजल ड्रॉप्स डाली जा सकती हैं। इससे नाक के अंदर जमा गंदगी और बलगम को साफ करने में मदद मिलती है और बच्चे को सांस लेने में आसानी हो सकती है।

प्रदूषण के दौरान माता-पिता को बच्चों की सांस लेने की प्रक्रिया पर खास नजर रखनी चाहिए। कई बार बच्चा अपनी परेशानी बता नहीं पाता, इसलिए उसके व्यवहार और सांस लेने के तरीके में होने वाले बदलावों को समझना जरूरी है। कुछ ऐसे संकेत हैं, जिन पर माता-पिता को तुरंत ध्यान देना चाहिए।
 

  • अगर बच्चा सामान्य से ज्यादा तेजी से सांस ले रहा है, तो यह सांस से जुड़ी परेशानी का संकेत हो सकता है।
  • सांस लेते समय घरघराहट या सीटी बजने जैसी आवाज आना भी चिंता का विषय है।
  • अगर बच्चा ठीक से दूध नहीं पी रहा है या बार-बार दूध पीना छोड़ रहा है, तो इसे हल्के में न लें।
  • बच्चा सामान्य से ज्यादा रो रहा है, उसे बुखार है या लगातार नाक बह रही है, तो डॉक्टर से सलाह लें।
  • अगर बच्चे को बार-बार खांसी आती है और इसके बाद उल्टी हो जाती है, तो भी डॉक्टर की सलाह जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rising AQI Raises Concerns Over Infant and Toddler Healt  Post-Diwali Pollution risk
बच्चों को प्रदूषण से बचाएं - फोटो : Adobe Stock

ये सावधानियां भी जरूरी

दिल्ली के पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजिस्टडॉ. निखिल राजवंशी भी मानते हैं कि खराब एक्यूआई के दौरान बच्चों को प्रदूषण से बचाने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें जहरीली हवा के संपर्क में आने से रोकना है।
 

  • जब बाहर प्रदूषण ज्यादा हो, तो घर की खिड़कियां बंद रखें, ताकि जहरीले कण अंदर न आ सकें।
  • घर में सिगरेट, अगरबत्ती और मच्छर भगाने वाली कॉइल का इस्तेमाल न करें। इनसे निकलने वाला धुआं भी घर के अंदर की हवा को प्रदूषित कर सकता है। बच्चे के बेडरूम में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।
  • छोटे बच्चों को मां का दूध पिलाना जारी रखें। उनकी उम्र के अनुसार सही और पौष्टिक आहार दें, ताकि उनका संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed