फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shreyas Talpade: हार्ट अटैक के बाद हुई एंजियोप्लास्टी, आपको भी हैं ये समस्याएं तो तुरंत जाइए डॉक्टर के पास

Fri, 15 Dec 2023 08:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 15 Dec 2023 08:14 PM IST
विज्ञापन
Shreyas Talpade suffers heart attack know Symptoms of a heart attack in male and female
Shreyas Talpade - फोटो : Social Media

हृदय रोग और इसके कारण होने वाली जटिलताएं लगातार गंभीर चिंता का कारण बनी हुई हैं। हालिया मामले में जाने-माने अभिनेता श्रेयस तलपड़े को गुरुवार (14 दिसंबर) शाम मुंबई में शूटिंग खत्म करने के बाद दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद वो बेहोश होकर गिर पड़े। सहकर्मियों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता की हालत अब स्थिर है, उन्हें डॉक्टरो की निगरानी में आईसीयू में रखा गया है।



गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों से वयस्कों में हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। श्रेयस तलपड़े की उम्र 47 वर्ष है। डॉक्टर लगातार युवाओं-वयस्कों को हृदय की सेहत का ध्यान रखने और समय रहते हार्ट अटैक के लक्षणों की पहचान कर उपचार प्राप्त करने की सलाह देते रहे हैं।

आइए समझते हैं कि ये एंजियोप्लास्टी क्या होती है जिसे दिल का दौरा पड़ने वाले मरीजों के लिए जान बचाने वाला तरीका माना जाता है और किन लक्षणों से समय रहते हार्ट अटैक की पहचान की जा सकती है? 

Shreyas Talpade suffers heart attack know Symptoms of a heart attack in male and female
हार्ट अटैक की समस्या - फोटो : istock

पहले एंजियोप्लास्टी के बारे में समझिए

हृदत तक खून का संचार करने वाली धमनियों में ब्लॉकेज के कारण हार्ट अटैक होता है।  दिल्ली स्थित पीएसआरआई हॉस्पिटल में हेड ऑफ इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी डॉ. मनीष अग्रवाल बताते हैं, एंजियोप्लास्टी एक ऐसी प्रक्रिया है जिसका उपयोग अवरुद्ध कोरोनरी धमनियों को खोलने के लिए किया जाता है। ओपन-हार्ट सर्जरी के बिना ही इस प्रक्रिया के माध्यम से हृदय की मांसपेशियों में रक्त की आपूर्ति में सुधार किया जाता है। दिल का दौरा पड़ने जैसी आपातकालीन स्थिति में एंजियोप्लास्टी के माध्यम से जान बचाई जा सकती है। 

हार्ट अटैक के लक्षणों की समय रहते पहचान जरूरी है, इसपर जितनी जल्दी ध्यान देकर रोगी को आपातकालीन चिकित्सा के लिए भेज दिया जाए, उसके जान बचने की संभावना उतनी अधिक होती है।

Shreyas Talpade suffers heart attack know Symptoms of a heart attack in male and female
हार्ट अटैक में ज्यादा पसीना आना - फोटो : istock

हार्ट अटैक के लक्षण

डॉ अग्रवाल बताते हैं दिल का दौरा पड़ने के लक्षण अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ लोगों में हल्के लक्षण होते हैं जबकि अन्य में गंभीर हो सकते हैं। सामान्यतौर पर अगर किसी व्यक्ति में इनमें से दो से तीन समस्याएं हो रही हैं तो उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले जाना आवश्यक हो जाता है। 

  • सीने में दर्द जकड़न, दर्द, निचोड़ जैसा महसूस हो सकता है।
  • सीने का दर्द कंधे, बांह, पीठ, गर्दन, जबड़े तक बढ़ने लगता है।
  • ठंडा पसीना आना थकान होना।
  • सीने में जलन होना।
  • चक्कर आना या बेहोशी।
  • जी मिचलाना
  • सांस लेने में कठिनाई होना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shreyas Talpade suffers heart attack know Symptoms of a heart attack in male and female
महिलाओं में हार्ट अटैक की समस्या - फोटो : iStock

महिलाओं में अलग हो सकते हैं लक्षण

महिलाओं में हार्ट अटैक के कुछ असामान्य लक्षण हो सकते हैं। हार्ट अटैक की शिकार कुछ महिलाओं को पीठ के ऊपरी हिस्से में दबाव महसूस होता है। इसके अलावा सांस की तकलीफ चक्कर आना या बेहोशी की भी दिक्कत हो सकती है।

जिन लोगों को पहले से हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रही है उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती है। डायबिटीज के शिकार लोगों में भी सडेन हार्ट अटैक की समस्या देखी गई है। 

विज्ञापन
Shreyas Talpade suffers heart attack know Symptoms of a heart attack in male and female
हार्ट अटैक की समस्या - फोटो : iStock

एनजाइना जैसे संकेतों को न करें अनदेखा

कुछ दिल के दौरे अचानक आते हैं, जबकि कई लोगों में इसके चेतावनी के संकेत और लक्षण घंटों पहले ही दिखने लगते हैं। सीने में दर्द या दबाव (एनजाइना) जो आराम करने पर भी दूर नहीं होता, इसे हार्ट अटैक का प्रारंभिक चेतावनी संकेत माना जा सकता है। एनजाइना, हृदय में रक्त के प्रवाह में अस्थायी रूप से कमी के कारण होता है। इस तरह के संकतों के अनदेखा करना बड़ी समस्या का कारण यहां तक कि जानलेवा भी हो सकती है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed