फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makhana Benefits: पुरुषों के लिए कितना फायदेमंद है मखाना, रोजाना एक मुट्ठी सेवन से दिखने लगेगा असर

Sat, 05 Oct 2024 01:18 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 05 Oct 2024 01:18 PM IST
सार

अगर मखाने का रोजाना सेवन किया जाए तो शरीर में मौजूद कॉलेस्ट्रॉल ,सोडियम और प्रोटीन की कमी दूर होती है। इसके अलावा यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि ये पुरुषों के लिए कैसे फायदेमंद है।

विज्ञापन
Makhana Benefits For Men Health Lotus Seeds Khane ke Fayde in Hindi Disprj
मखाना खाने के फायदे - फोटो : Amar Ujala

रूबी शुक्ला



Makhana Benefits For Men :
 बादाम से लेकर चिया सीड्स तक, ऐसे कई सुपरफूड्स हैं, जिनके फायदों के बारे में आप सुनते रहते होंगे। लेकिन, क्या आपने कभी मखाने यानी फॉक्स नट्स के फायदों के बारे में जानना चाहा है। मखाना एक कमाल का सुपर फूड है। वजन घटाने में ये कितना फायदेमंद है, इसके बारे में तो आपने पढ़ा ही होगा। लेकिन, पुरुषों की सेहत पर भी इसके कई फायदे देखने को मिलते हैं। अगर मखाने का रोजाना सेवन किया जाए तो शरीर में मौजूद कॉलेस्ट्रॉल ,सोडियम और प्रोटीन की कमी दूर होती है। इसके अलावा यह हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। आइए जानते हैं कि ये पुरुषों के लिए कैसे फायदेमंद है।

Makhana Benefits For Men Health Lotus Seeds Khane ke Fayde in Hindi Disprj
वजन कम करने के तरीके - फोटो : Freepik

वजन कम करें

अगर आप लंबे समय से अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं तो मखाना अपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसमें कम कैलोरी और फाइबर अधिक होता है। भूख लगने पर मखाना खाने से यह पेट को भरा हुआ महसूस कराता है और पाचन में भी मदद करता है। मखाना एक आदर्श स्नैक है जो आपकी कुछ खाने की क्रेविंग दूर करता है और आपको पोषण के साथ साथ वजन कम करने में मदद करता है।

Makhana Benefits For Men Health Lotus Seeds Khane ke Fayde in Hindi Disprj
मांसपेशियों की ताकत - फोटो : istock

मांसपेशियों की मजबूती

मखाने में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट ,प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना मखाने के मुट्ठी भर सेवन से मसल्स स्ट्रांग होती हैं। आप वर्कआउट से पहले या बाद में, किसी भी समय मखाना खा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makhana Benefits For Men Health Lotus Seeds Khane ke Fayde in Hindi Disprj
स्पर्म क्वालिटी में सुधार - फोटो : Freepik.com

स्पर्म काउंट बढ़ता है

अनेक शोधों मे पाया गया है कि मखाने में जिंक भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। जिंक की कमी से पुरुषों की यौन सेहत पर बुरा असर पड़ता है। जिंक की कमी से स्पर्म काउन्ट में कमी देखी गई है। एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रतिदिन मखाना खाने से टेस्टोस्टेरोन  लेवल सही रहता है।

विज्ञापन
Makhana Benefits For Men Health Lotus Seeds Khane ke Fayde in Hindi Disprj
हृदय रोग - फोटो : Freepik.com

हृदय के लिए फायदेमंद

मखाने में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है और दिल का ख्याल रखने के लिए मैग्नीशियम बेहद जरूरी होता है। अगर आप उन पुरुषों में से हैं, जो हार्ट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं और अपने दिल का ख्याल रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में रोजाना एक मुट्ठी भर मखाना जरूर शामिल कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed