फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2024: डांडिया खेलते समय रखें अपने पैरों का खास ख्याल, जरूर कर लें ये काम

Fri, 04 Oct 2024 04:04 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 04 Oct 2024 04:04 PM IST
सार

कभी-कभी लोग उत्साह में नृत्य तो करते हैं लेकिन अपने पैरों की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे दर्द, सूजन या फ्रैक्चर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कुछ सावधानियां बरतें।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Tips To Prevent Injury And Foot Care During Dandiya Dance
नवरात्रि में गरबा - फोटो : Adobe

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि के पर्व को अधिक उत्साह के साथ मनाने के लिए डांडिया और गरबा का आयोजन किया जाता है। खासतौर पर गुजरात में हर उम्र और वर्ग के लोग डांडिया की धुन पर नाचते हैं, लेकिन अब देश के लगभग हर हिस्से में गरबा और डांडिया का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। यह नृत्य और संगीत की अनोखी परंपरा लोगों को एक साथ जोड़ने का काम करती है।  



गरबा और डांडिया में जितनी भूमिका हाथों की ताली या डांडिया की होती है, उतनी ही पैरों की भी होती है। सही फुटवर्क नृत्य को और भी खूबसूरत बनाता है। इसलिए नौ दिनों के इस उत्सव से पहले अक्सर रिहर्सल क्लासेस का आयोजन किया जाता है ताकि नए लोग भी गरबा और डांडिया की कला को सीख सकें। यह न केवल एक मनोरंजन का साधन है बल्कि एक अच्छी एक्सरसाइज भी है। हालांकि, कभी-कभी लोग उत्साह में नृत्य तो करते हैं लेकिन अपने पैरों की सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे दर्द, सूजन या फ्रैक्चर जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कुछ सावधानियां बरतें।

Shardiya Navratri 2024 Tips To Prevent Injury And Foot Care During Dandiya Dance
वार्म अप - फोटो : istock

गरबा खेलने के दौरान चोट से बचने के लिए कुछ टिप्स

वार्म अप करें

गरबा शुरू करने से पहले मांसपेशियों को स्ट्रेच करने के लिए वार्म अप करें ताकि चोट का खतरा कम हो। विशेषकर अपने पैरों, कूल्हों और पीठ पर ध्यान दें क्योंकि डांस करने के दौरान ये हिस्से सबसे ज्यादा सक्रिय होते हैं।

आरामदायक जूते पहनें

गरबा या डांडिया खेलते समय सपोर्ट वाले फ्लैट और आरामदायक जूते पहनें। ऊंची एड़ी के जूते पहनने से बचें ताकि गिरने या चोट का जोखिम कम हो सके। हाथों की सुरक्षा के लिए बैंड का इस्तेमाल करें।

Shardiya Navratri 2024 Tips To Prevent Injury And Foot Care During Dandiya Dance
उत्तानासन - फोटो : Freepik

स्ट्रेचिंग करें 

स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियां लचीली होती हैं। स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज से पैरों को मजबूती मिलती है, जिससे आप डांडिया के हर स्टेप को आसानी से कर पाते हैं और बिना थके नृत्य का आनंद ले सकते हैं।

स्ट्रेचिंग के तरीके

पंजों को छूना

यह सामान्य स्ट्रेचिंग है, लेकिन शरीर को जितना लचीला लगे उतना ही करें। जबरदस्ती न करें। इसके लिए समतल स्थान पर बैठ जाएं और पैरों को सीधा रखें। अब शरीर के ऊपरी हिस्से को झुकाते हुए पंजों तक दोनों हाथ लेकर जाकर छूने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Tips To Prevent Injury And Foot Care During Dandiya Dance
वीरभद्रासन - फोटो : istock

योग

शरीर का लचीलापन बढ़ाने के लिए दो तरह के योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं, जिससे डांडिया और गरबा नाइट्स में पैरों को भी आराम मिलेगा। 

पहला है चेयर पोज, जिसे उत्कटासन कहते हैं, उसका अभ्यास अभी से शुरू कर  दें। इस आसन में शरीर को इस तरह की पोजिशन में लाएं जैसे आप कुर्सी पर बैठते हैं। 

दूसरा है वीरभद्रासन योग, इसमें एक पैर को आगे बढ़ाकर, घुटने को हल्का मोड़ते हुए हाथों को ऊपर उठाया जाता है।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2024 Tips To Prevent Injury And Foot Care During Dandiya Dance
पैर का तलवा - फोटो : freepik

अन्य व्यायाम

स्ट्रेचिंग के अलावा आप रोजाना तेज चलना, साइकिलिंग, और रस्सी कूदने जैसी गतिविधियों से भी पैरों को मजबूत और लचीला बना सकते हैं।

पैरों को आराम दें

स्ट्रेचिंग और व्यायाम के दौरान बीच-बीच में ब्रेक लेना जरूरी है ताकि पैरों को आराम मिल सके। साथ ही पैरों को गुनगुने पानी में नमक डालकर कुछ देर डुबोने से आराम मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed