फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: लो-कैलोरी वाली इन चीजों का सेवन करके मनाइए सेहतमंद दीपावली, जानिए क्या खा सकते हैं-क्या नहींं?

Thu, 04 Nov 2021 04:39 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 04 Nov 2021 04:39 PM IST
विज्ञापन
low calorie desserts for diwali you could enjoy
दिवाली की मिठाइयां - फोटो : istock

स्वादिष्ट भोजन, मिठाइयां और पकवान हमेशा से भारतीय त्योहारों का अभिन्न अंग रहे हैं। दिवाली के त्योहार में इनकी महत्ता और बढ़ जाती है। दिवाली की खुशियां बांटने के लिए एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई जाती हैं, पर मिठाइयां और पकवान कहीं आपके लिए दिक्कत न पैदा कर दें? असल में ज्यादातर मिठाइयों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, जो तेजी से वजन बढ़ा सकती है। अधिक वजन की समस्या कई गंभीर रोगों को जन्म दे सकती है, यही कारण है कि त्योहारों में सभी लोगों को खान-पान को लेकर विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक मिठाइयां और पकवान, वजन बढ़ा देते हैं, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आप इस दिवाली की मिठाई का आनंद नहीं ले सकते। जरूरी है कि आप बस सही प्रकार की मिठाई और पकवान का चुनाव करें, जिनमें कैलोरी और शुगर की मात्रा कम हो। आइए ऐसे ही कुछ पकवानों के बारे में जानते हैं। 

low calorie desserts for diwali you could enjoy
स्वादिष्ट लड्डू का लीजिए आनंद - फोटो : Twitter

लड्डू खा सकते हैं
दिवाली में लड्डू खाने का विशेष महत्व होता है, पूजा के लिए भी इसे प्रयोग में लाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक बेसन और सूखे मेवे से बने लड्डू सभी लोग खा सकतें हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि बेसन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है जो इसे डायबिटीज रोगियों के लिए भी उपयुक्त बनाता है। मोतीचूर के लड्डू में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है, इससे बचें। 

low calorie desserts for diwali you could enjoy
नारियल की बर्फी - फोटो : Istock

नारियल की बर्फी होती है सेहतमंद
जब भारतीय मिठाइयों की बात आती है, तो नारियल की बर्फी को लोग खूब पसंद करते हैं। घर पर भी इसे आसानी से बनाया जा सकता है। नारियल प्राकृतिक रूप से मीठा होता है और इसमें खजूर, मेवा और गुड़ मिलाकर आप कैलोरी की मात्रा को कम करके इसका सेवन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
low calorie desserts for diwali you could enjoy
हलवा का लीजिए स्वाद - फोटो : instagram
मूंग का हलवा
हलवा का नाम सुनते ही हमारे दिमाग घी और चीनी आ जाती है, लेकिन आप कम घी और कम चीनी में बने हलवे का भी मजा ले सकते हैं। मूंग या बेसन के हलवा का त्योहार के दौरान आनंद लिया जा सकता हैं, इसे स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाने के लिए इसमें मेवा मिला सकते हैं। मूंग, कैलोरी और ग्लाइसेमिक इंडेक्स दोनों ही चीजों में स्वस्थ माना जाता है। 


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। किसी भी मिठाई को खाने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed