फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Low Blood Sugar: थकान और कमजोरी के साथ दिख रहे हैं ये लक्षण मतलब लो हो गया है शुगर लेवल, तुरंत करें ये काम

Mon, 02 Feb 2026 07:27 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 02 Feb 2026 07:27 PM IST
सार

How to Fix Hypoglycemia Fast?: शरीर ब्लड शुगर का लो होना एक गंभीर समस्या है। ऐसी स्थिति में शरीर कुछ संकेत देता है, जिसे पहचान कर तुरंत अर्लट हो जाना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि लो शुगर लेवल को कैसे पहचानें और साथ ही ये भी जानेंगे कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए?

विज्ञापन
Low Blood Sugar Symptoms: How to Identify Hypoglycemia and the 15-15 Rule for Emergency Treatment
हाइपोग्लाइसीमिया - फोटो : Freepik.com

Low Blood Sugar Symptoms And Treatment: शरीर में ब्लड शुगर का लेवल कम होना एक ऐसी स्थिति है जिसे अक्सर लोग सामान्य थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। इसे डॉक्टरी भाषा में हाइपोग्लाइसीमिया कहा जाता है। हमारे दिमाग और शरीर के अन्य अंगों को ऊर्जा के लिए ग्लूकोज की जरूरत होती है। जब खून में शुगर का लेवल 70 mg/dL से नीचे चला जाता है, तो शरीर 'फाइट या फ्लाइट' मोड में आ जाता है, जिससे हाथ-पांव का कांपना, अचानक बहुत तेज पसीना आना, घबराहट और धड़कन का तेज होना जैसे लक्षण दिखाई देने लगते हैं।



यह स्थिति डायबिटीज के उन मरीजों में अधिक देखी जाती है जो दवा लेकर खाना भूल जाते हैं या जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज कर लेते हैं। हालांकि बिना डायबिटीज वाले लोगों में भी लंबे समय तक भूखे रहने या अत्यधिक शराब के सेवन से शुगर लेवल गिर सकता है। इसे नजरअंदाज करना घातक हो सकता है क्योंकि शुगर की कमी से व्यक्ति बेहोश हो सकता है या उसे दौरे पड़ सकते हैं, गंभीर मामलों में मरीज कोमा में भी जा सकता है। इसलिए आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Low Blood Sugar Symptoms: How to Identify Hypoglycemia and the 15-15 Rule for Emergency Treatment
हाइपोग्लाइसीमिया - फोटो : Freepik.com

लो ब्लड शुगर के शुरुआती लक्षण
शुगर लेवल गिरने पर शरीर सबसे पहले मस्तिष्क को सचेत करता है। इसके मुख्य लक्षणों में अचानक धुंधला दिखाई देना, बोलने में लड़खड़ाहट, एकाग्रता की कमी और चिड़चिड़ापन शामिल हैं। कई बार व्यक्ति को बहुत तेज भूख लगती है और उसे पीलापन महसूस होने लगता है। अगर आपको अचानक बिना किसी कारण के ठंडे पसीने आ रहे हैं या सिर में हल्कापन महसूस हो रहा है, तो समझ लें कि आपका शुगर लेवल खतरनाक स्तर तक गिर रहा है।

Low Blood Sugar Symptoms: How to Identify Hypoglycemia and the 15-15 Rule for Emergency Treatment
लो शुगर होने पर तुरंत क्या करें? - फोटो : Freepik.com

तुरंत क्या करें? '15-15 नियम' का पालन करें
हाइपोग्लाइसीमिया की स्थिति में सबसे प्रभावी इलाज '15-15 नियम' है। जैसे ही लक्षण दिखें, तुरंत 15 ग्राम तेजी से असर करने वाले कार्बोहाइड्रेट लें, जैसे 3-4 चम्मच ग्लूकोज पाउडर, आधा कप फलों का रस या 1 बड़ा चम्मच शहद। इसे लेने के 15 मिनट बाद फिर से शुगर चेक करें। अगर लेवल अभी भी 70 से कम है, तो प्रक्रिया दोहराएं। एक बार लेवल सामान्य होने पर, प्रोटीन युक्त नाश्ता करें ताकि शुगर फिर से न गिरे।


ये भी पढ़ें- Alert: हर दिन की ये गलती चुपचाप कम कर रही है लोगों की उम्र, कहीं आपको भी तो नहीं है खतरा?
विज्ञापन
विज्ञापन
Low Blood Sugar Symptoms: How to Identify Hypoglycemia and the 15-15 Rule for Emergency Treatment
शुगर लेवल क्यों गिरता है? - फोटो : Freepik.com

क्यों गिरता है शुगर लेवल?
ब्लड शुगर गिरने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिनमें सबसे प्रमुख है खाने और दवाओं के बीच तालमेल की कमी। इंसुलिन की अधिक खुराक, समय पर भोजन न करना, या खाली पेट शराब पीना लिवर को ग्लूकोज रिलीज करने से रोकता है। इसके अलावा, अचानक बहुत भारी शारीरिक मेहनत करने से मांसपेशियां खून से सारा ग्लूकोज सोख लेती हैं, जिससे खून में शुगर की कमी हो जाती है। तनाव और कुछ खास दवाएं भी इस संतुलन को बिगाड़ सकती हैं।


ये भी पढ़ें- Health Tips: माइक्रोवेव में गर्म करते समय ये गलती करते हैं तो हो सकता है कैंसर, जरूर बरतें ये सावधानियां
 
विज्ञापन
Low Blood Sugar Symptoms: How to Identify Hypoglycemia and the 15-15 Rule for Emergency Treatment
लो शुगर की समस्या - फोटो : Freepik.com

जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है
लो ब्लड शुगर एक गंभीर स्थिति है, लेकिन सही जानकारी से इसे आसानी से संभाला जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को हमेशा अपने पास ग्लूकोज की गोलियां या कैंडी रखनी चाहिए और एक 'मेडिकल अलर्ट आईडी' पहननी चाहिए। नियमित जांच और समय पर भोजन ही आपके शुगर लेवल को स्थिर रखने का सही तरीका है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed