फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाश्ता करने से एकाग्रता और ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ती है

Tue, 26 Mar 2019 01:17 PM IST
प्रशांत राय बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Published by: प्रशांत राय Updated Tue, 26 Mar 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
know about advantage and disadvantage of breakfast

नाश्ता करना बेशक बहुत ज़रूरी होगा, लेकिन ये आपको वज़न कम करने में मदद नहीं करेगा। एक रिसर्च में ये बात सामने आई है। जब आप नाश्ता करते हैं तो हर दिन 260 और कैलोरी ले रहे होते हैं। जो लोग नाश्ता नहीं करते उनके मुक़ाबले नाश्ता करने वालों का वज़न आधा किलो बढ़ जाता है।हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि ब्रेकफ़ास्ट कैल्शियम और फ़ाइबर का अच्छा स्रोत है। नाश्ता करने से एकाग्रता और ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ती है। बच्चों को ख़ासकर इसका फ़ायदा होता है। ब्रेकफ़ास्ट से आपको ऊर्जा और ज़रूरी पोषक तत्व मिलते हैं, साथ ही आपको बार-बार खाने की ज़रूरत नहीं होती।

know about advantage and disadvantage of breakfast

कई अध्ययन ब्रेकफ़ास्ट के फ़ायदे बताते हैं और ये भी बताते हैं कि कैसे सुबह के नाश्ते से हम सेहतमंद बने रह सकते हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया की इस नई रिसर्च में नाश्ते और वज़न में बदलाव को लेकर 13 अलग-अलग ट्रायल किए गए। मोनाश विश्वविद्यालय के इस अध्ययन के नतीजों के आधार पर दावा किया गया कि नाश्ता छोड़ने से फ़ायदा होता है। इसके मुताबिक़ अगर नाश्ता ना किया जाए तो दिन में ली जा रही कुल कैलोरी को कम किया जा सकता है अध्ययन में कहा गया कि ब्रेकफ़ास्ट छोड़ने वाले लोग कम कैलोरी लेते हैं। इसमें दावा किया गया कि जो लोग नाश्ता नहीं करते उन्हें दोपहर में भी कम भूख लगती है। लेकिन वयस्कों को वज़न घटाने के लिए नाश्ता छोड़ने की सलाह देते वक़्त सावधानी बरती जानी चाहिए - क्योंकि इसका उल्टा प्रभाव भी हो सकता है। हालांकि रिसर्चरों का कहना है कि इस अध्ययन की अपनी सीमाएं हैं।

know about advantage and disadvantage of breakfast

सेहतमंद नाश्ता क्या होता है?
एनर्जी के लिए - आप गेंहू से बने ब्रेड पर बेक्ड बीन्स रखकर खा सकते हैं। प्रोटीन के लिए - टोस्ट पर पालक के साथ अंडे की भुर्जी ले सकते हैं या फलों और सूखे मेवों के साथ कम फ़ैट वाला ग्रीक दही ले सकते हैं। कुछ हल्का-फुल्का खाने के लिए - फल, केला और पालक की स्मूदी ले सकते हैं या टोस्ट पर एवोकैडो मैश करके खा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about advantage and disadvantage of breakfast
- फोटो : getty images

इस अध्ययन में भाग लेने वाले लोगों को बहुत कम वक़्त (दो से 16 हफ्तों तक) के लिए फ़ॉलो किया गया। ये भी देखने को मिला कि ब्रेकफ़ास्ट खाने वालों और ना खाने वालों के बीच का कैलोरी अंतर मामूली था। रिसर्चरों के मुताबिक़ नाश्ता छोड़ने के असर का ठीक तरीक़े से पता लगाने के लिए अभी और रिसर्च किए जाने की ज़रूरत है।

विज्ञापन
know about advantage and disadvantage of breakfast

कैल्शियम और फ़ाइबर
डाइटीशियन और किंग्स कॉलेज लंदन के न्यूट्रिशन साइंस डिपार्टमेंट के प्रमुख प्रोफेसर केविन वेलन कहते हैं कि हमें सुबह ज़्यादा कैलोरी नहीं लेनी चाहिए।वो कहते हैं, "ये स्टडी ये नहीं कहती कि ब्रेकफास्ट करना सेहत के लिए बुरा है।" "अगर नाश्ते में आप अनाज या दूध लेते हैं तो इससे आपको ज़रूरी पोषक तत्व यानी कैल्शियम और फ़ाइबर मिलता है।" लेकिन ऑस्ट्रेलिया की ये रिसर्च ब्रेकफ़ास्ट के इस पहलू पर रोशनी नहीं डालती। उन्होंने कहा, "हम यहां ये नहीं बता रहे कि ब्रेकफ़ास्ट मोटापे का कारण है।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed