{"_id":"6a0d3567d41caa87260425eb","slug":"itchy-eyes-in-the-summer-common-causes-and-how-to-treat-it-aankho-me-khujli-ho-to-kya-kare-gharelu-upay-2026-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Itchy Eyes in the Summer: धूल और धूप से आंखें हो रही हैं लाल? डॉक्टरों ने बताए बचाव के तरीके","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Itchy Eyes in the Summer: धूल और धूप से आंखें हो रही हैं लाल? डॉक्टरों ने बताए बचाव के तरीके
Wed, 20 May 2026 10:40 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 20 May 2026 10:40 AM IST
सार
Itchy Eyes in the Summer: गर्मी की वजह से अक्सर लोगों की आंखों में खुजली होने लगती है और आंखें लाल हो जाती हैं। ऐसे समय में क्या करना चाहिए, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
गर्मी की वजह से आंखों में खुजली है तो क्या करें?
- फोटो : AI
Itchy Eyes in the Summer: गर्मी का मौसम सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि आंखों के लिए भी कई परेशानियां लेकर आता है। तेज धूप, धूल, पसीना और गर्म हवाओं की वजह से आंखों में खुजली, जलन और लालपन की समस्या बढ़ने लगती है।
गर्मी की वजह से आंखों में खुजली है तो क्या करें?
- फोटो : Adobe stock
ठंडे पानी से आंखें धोएं
गर्मी के मौसम में तेज धूप, धूल और पसीने की वजह से आंखों में जलन, खुजली और लालपन की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में दिन में 2 से 3 बार साफ और ठंडे पानी से आंखें धोना फायदेमंद माना जाता है। इससे आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों में जमा धूल या गंदगी भी साफ हो जाती है। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा बर्फ वाला पानी इस्तेमाल न करें।
गर्मी के मौसम में तेज धूप, धूल और पसीने की वजह से आंखों में जलन, खुजली और लालपन की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में दिन में 2 से 3 बार साफ और ठंडे पानी से आंखें धोना फायदेमंद माना जाता है। इससे आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों में जमा धूल या गंदगी भी साफ हो जाती है। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा बर्फ वाला पानी इस्तेमाल न करें।
गर्मी की वजह से आंखों में खुजली है तो क्या करें?
आंखों को बार-बार न मलें
आंखों में खुजली होने पर लोग अक्सर हाथों से आंखें मलने लगते हैं, लेकिन ऐसा करना नुकसानदायक हो सकता है। हाथों में मौजूद बैक्टीरिया आंखों में संक्रमण फैला सकते हैं। लगातार आंखें मलने से लालपन, सूजन और जलन की समस्या और बढ़ सकती है। अगर खुजली ज्यादा हो रही है तो साफ पानी से आंखें धोएं।

- फोटो : Adobe Stock
सनग्लासेस का इस्तेमाल करें
गर्मी में बाहर निकलते समय धूप और धूल का सीधा असर आंखों पर पड़ता है। इससे आंखों में एलर्जी और ड्राईनेस की समस्या हो सकती है। अच्छे क्वालिटी के UV प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस आंखों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाने में मदद करते हैं।
गर्मी में बाहर निकलते समय धूप और धूल का सीधा असर आंखों पर पड़ता है। इससे आंखों में एलर्जी और ड्राईनेस की समस्या हो सकती है। अच्छे क्वालिटी के UV प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस आंखों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
गर्मी की वजह से आंखों में खुजली है तो क्या करें?
- फोटो : Freepik
मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन टाइम कम करें
लंबे समय तक मोबाइल, टीवी या लैपटॉप देखने से आंखों पर दबाव बढ़ता है। इससे आंखों में थकान, दर्द, जलन और पानी आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टर 20-20-20 नियम अपनाने की सलाह देते हैं, यानी हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें।