{"_id":"6a0d30c87e2291df4402036a","slug":"heat-stroke-prevention-safety-tips-loo-se-bachne-ke-liye-kya-karein-2026-05-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Summer Safety Tips: घर से बाहर निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, नहीं तो मिनटों में बिगड़ सकती है तबीयत!","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Summer Safety Tips: घर से बाहर निकलने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर, नहीं तो मिनटों में बिगड़ सकती है तबीयत!
Wed, 20 May 2026 09:41 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Wed, 20 May 2026 09:41 AM IST
सार
Heat Stroke Prevention Safety Tips: अगर आपको भरी दोपहर किसी काम से बाहर जाना पड़ रहा है तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। वरना आपको लू लगने से कोई बचा नहीं सकता।
विज्ञापन
दिन में घर से बाहर निकलना है तो लू से बचने के लिए करें ये काम
- फोटो : AI
Heat Stroke Prevention Safety Tips: गर्मी का मौसम अपने साथ तेज धूप और लू का खतरा लेकर आता है। खासकर दोपहर के समय घर से बाहर निकलना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। बढ़ता तापमान शरीर में पानी की कमी, चक्कर आना, कमजोरी और हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। ऐसे में जरूरी है कि बाहर निकलने से पहले कुछ सावधानियां अपनाई जाएं।
दिन में घर से बाहर निकलना है तो लू से बचने के लिए करें ये काम
- फोटो : Freepik.com
खाली पेट धूप में बाहर न निकलें
- गर्मी में खाली पेट बाहर जाने से शरीर जल्दी कमजोर हो सकता है।
- बाहर निकलने से पहले हल्का और पौष्टिक खाना जरूर खाएं।
- इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।
दिन में घर से बाहर निकलना है तो लू से बचने के लिए करें ये काम
- फोटो : Adobe Stock
घर से बाहर निकलने से पहले भरपूर पानी पिएं
- तेज गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से निकलता है।
- डिहाइड्रेशन से बचने के लिए बाहर जाने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिन में घर से बाहर निकलना है तो लू से बचने के लिए करें ये काम
- फोटो : Freepik.com
ORS, नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी का सेवन करें
- ये सभी ड्रिंक्स शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी को पूरा करते हैं।
- गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और कमजोरी से बचाने के लिए इनका सेवन फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन
दिन में घर से बाहर निकलना है तो लू से बचने के लिए करें ये काम
- फोटो : instagram
हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें
- गहरे रंग के कपड़े गर्मी ज्यादा सोखते हैं, जबकि हल्के रंग और सूती कपड़े शरीर को ठंडक देने में मदद करते हैं।
- इससे पसीना भी आसानी से सूखता है।