फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2023: योग के इन फायदों से ज्यादातर लोग अनजान, वैज्ञानिकों ने माना-चमत्कारी हैं इसके लाभ

Wed, 21 Jun 2023 12:08 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 21 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
international yoga day 2023, health benefits of daily yoga for overall health
विश्व योग दिवस 2023 - फोटो : istock

योग को हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। आमतौर पर लोगों का मानना रहा है कि योग सिर्फ मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखते हैं पर अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को कम करने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने और बीमारियों के जोखिमों को कम करने में भी नियमित योग करने से विशेष लाभ पाया जा सकता है। कई शोध में डायबिटीज और हृदय रोगों की समस्याओं को कम करने में भी योग के अभ्यास को लाभकारी पाया गया है। 



वैश्विक स्तर पर योग के अभ्यास को बढ़ावा देने और इससे होने वाले फायदों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर साल 21 जून को विश्व योग दिवस मनाया जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिनचर्या में अगर योगासनों को शामिल कर लिया जाए तो यह आपको कई क्रोनिक बीमारियों के खतरे से बचाने में काफी मददगार हो सकती है। आइए योग के अभ्यास से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं।

international yoga day 2023, health benefits of daily yoga for overall health
योग से होने वाले फायदे - फोटो : istock

शरीर को लचीला बनाती है योग

शरीर का लचीला रहना, फिटनेस को ठीक रखने के लिए सबसे आवश्यक माना जाता है। योग लचीलेपन में सुधार करता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वर्तमान में लाइफस्टाइल की गड़बड़ी और  शारीरिक निष्क्रियता में कमी के कारण हमारे शरीर की लचीलापन कम होता जा रहा है यही कारण है कि कम उम्र में ही लोगों के लिए तेजी से झुकना या जमीन पर बैठना कठिन हो गया है। लचीलेपन की कमी के कारण पीठ में दर्द की समस्या बढ़ रही है।

international yoga day 2023, health benefits of daily yoga for overall health
मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं - फोटो : Pixabay

दूर होती है चिंता-तनाव की दिक्कत

योग, तनाव की समस्या से राहत दिलाने में मदद करता है। अमेरिकन साइकोलॉजिकल एसोसिएशन द्वारा किए गए शोध में पाया गया कि वैश्विक स्तर पर बड़ी संख्या में लोग तनाव-चिंता विकारों से परेशान हैं। योग-श्वसन अभ्यासों को दिनचर्या में शामिल करके मन को शांत रखने और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। योग, विशेषकर मेडिटेशन का अभ्यास आपको शांति प्रदान करता है और अच्छा महसूस कराने वाले हार्मोन्स को रिलीज करने में भी मदद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
international yoga day 2023, health benefits of daily yoga for overall health
इंफ्लामेशन से क्रोनिक रोगों का खतरा - फोटो : iStock

कम होता है इंफ्लामेशन का खतरा

इंफ्लामेशन को शरीर में कई क्रोनिक बीमारियों का प्रमुख कारण माना जाता है। हृदय रोग, मधुमेह, गठिया, क्रोहन डिजीज जैसी समस्याएं इंफ्लामेशन से जुड़ी हुई हैं। अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि विभिन्न शैलियों, तीव्रता वाले योग सूजन के कम करके क्रोनिक बीमारियों से बचाने में सहायक हो सकते हैं। यही कारण है कि हार्ट डिजीज और डायबिटीज के रोगियों को नियमित योगाभ्यास की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
international yoga day 2023, health benefits of daily yoga for overall health
इम्युनिटी को कैसे मजबूत करें? - फोटो : Pixabay

योग से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता 

आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली, शरीर को संक्रामक रोगों के कारण होने वाले जोखिमों को बचाने में मदद करती है। योग के अभ्यास से  प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती मिलती है। अध्ययनों में पाया गया है कि जब आपकी इम्युनिटी कमजोर होती है तो आप बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाते हैं। कुछ अध्ययनों में योग का अभ्यास करने (विशेष रूप से लंबे समय तक लगातार) से बेहतर इम्युनिटी सिस्टम को बनाने में लाभ मिलने का जिक्र मिलता है।  

 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed