फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Men's Day: सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें पुरुष, ये आदतें बन सकती हैं गंभीर समस्याओं का कारण

Sat, 19 Nov 2022 06:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 19 Nov 2022 06:44 PM IST
विज्ञापन
International Men's Day, Men Health Tips, Bad Habits That Increase Risk Of Disease
पुरुषों की स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : istock

मौजूदा समय में लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम काफी बढ़ गया है। इस तरह की समस्याओं से बचे रहने के लिए सभी उम्र के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता है। लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारियों का जोखिम वैसे तो पुरुषों और महिलाओं दोनों को होता है, पर कुछ आदतें पुरुषों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित करती देखी गई हैं। पुरुषों की सांस्कृतिक, राजनीतिक और सामाजिक आर्थिक उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस क्रम में स्वास्थ्य पर ध्यान देना और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि बिना बेहतर स्वास्थ्य के कुछ भी संभव नहीं है।



डॉक्टर्स कहते हैं, पुरुषों में कई ऐसे आदतें देखी गई हैं, जो उन्हें शारीरिक-मानसिक रूप से कमजोर और बीमार बना रही हैं, इनमें से कई आदतों पर तो अक्सर ध्यान भी नहीं दिया जाता है। कुछ गड़बड़ आदतें न सिर्फ गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ा देती हैं, साथ ही इससे जीवन की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है।

आइए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जानते हैं जिनसे सभी पुरुषों को दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

International Men's Day, Men Health Tips, Bad Habits That Increase Risk Of Disease
मानसिक स्वास्थ्य की समस्या - फोटो : istock

भावनाओं को दबाएं नहीं

पुरुषों को अक्सर सख्त हृदय वाला माना जाता है, हालांकि यह सभी पर लागू नहीं होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पुरुषों को अपनी मानसिक सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक पुरुषों की आत्महत्या दर बढ़ी है, इसका एक कारण अपनी भावनाओं को दबाने की आदत भी हो सकती है। दुख, क्रोध, रोने जैसी भावनाएं सामान्य हैं, इसे व्यक्त करने में हिचकें नहीं। भावनाओं को दबाना तनाव-चिंता विकारों को बढ़ा सकता है, जिसके कई गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं। 

International Men's Day, Men Health Tips, Bad Habits That Increase Risk Of Disease
स्वस्थ आहार का सेवन जरूरी - फोटो : iStock

आहार को लेकर न बरतें लापरवाही

पुरुषों को कई बीमारियां गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं, जिसके लिए आहार में पौष्टिकता की कमी को प्रमुख कारण माना जाता है। खान-पान पर ध्यान न देना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। स्वस्थ आहार सभी के लिए जरूरी है, ये न सिर्फ आपको काम करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा देने में सहायक है, साथ ही बीमारियों से शरीर को सुरक्षा भी देता है। स्वस्थ आहार के सेवन की आदत बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Men's Day, Men Health Tips, Bad Habits That Increase Risk Of Disease
नियमित व्यायाम की जरूरत - फोटो : istock

व्यायाम बहुत अधिक हो या कम, दोनों नुकसानदायक

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम की आदत बनाना सभी के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को रोजाना कम से कम 30 मिनट और सप्ताह में 150 मिनट व्यायाम करने की सलाह देते हैं। पर्याप्त शारीरिक गतिविधि न करने से दिल की बीमारियों का जोखिम अधिक हो सकता है। व्यायाम न करने की आदत मोटापा, उच्च रक्तचाप, उच्च रक्त कोलेस्ट्रॉल और टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ा देती है।

व्यायाम न करना जितना नुकसानदायक है, अधिक व्यायाम के भी उतने ही खतरे हैं। बहुत अधिक व्यायाम के कारण भी हृदय रोगों की दिक्कत हो सकती है। रोजाना 30-45 मिनट के व्यायाम को पर्याप्त माना जाता है। 

विज्ञापन
International Men's Day, Men Health Tips, Bad Habits That Increase Risk Of Disease
शराब से लिवर को नुकसान - फोटो : istock

शराब और धूम्रपान के नुकसान

अध्ययनों में पाया गया है कि पुरुषों में स्क्वैमस सेल लंग कैंसर होने की आशंका अधिक होती है, धूम्रपान को इसके प्रमुख कारणों में से एक माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को धूम्रपान या किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। इसके अलावा शराब के सेवन की आदत लिवर की बीमारियों और पेट के कैंसर के जोखिम को बढ़ा देती है। अगर शराब और धूम्रपान से दूरी बना ली जाए तो कई जानलेवा बीमारियों से बचा जा सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed