फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Homemade Powder: बाजार के महंगे प्रोडक्ट के बजाय डाइट में शामिल करें ये होममेड प्रोटीन पाउडर, मिलेंगे कई फायदे

Mon, 19 May 2025 03:58 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 19 May 2025 03:58 PM IST
सार

हमारे शरीर का अधिकतर हिस्सा प्रोटीन पर निर्भर करता है, चाहे वो मांसपेशियों का बनना हो, ऊतकों की मरम्मत हो या कोशिकाओं का सुचारू रूप से काम करना हो। शरीर के लिए प्रोटीन की इस अनिवार्यता को देखते हुए, आज हम आपको घर पर ही प्रोटीन पाउडर बनाने का एक स्वस्थ और आसान तरीका बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
include this homemade protein powder in your diet you will get many benefits know in hindi disprj
प्रोटीन पाउडर - फोटो : freepik.com

Homemade Powder: प्रोटीन हमारे शरीर के विकास में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह कोशिकाओं के निर्माण, मरम्मत के लिए बहुत जरूरी होता है। यही वजह है कि बहुत से लोग शरीर में प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए बाजार के प्रोटीन पाउडर का सेवन करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोटीन पाउडर अक्सर आर्टिफिशियल स्वाद, प्रिजर्वेटिव्स और चीनी से बने होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घर पर बना प्रोटीन पाउडर एक स्वस्थ, किफायती विकल्प है। बादाम, अखरोट, बीजों और खजूर से बना होममेड प्रोटीन पाउडर न केवल प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है, बल्कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं, साथ ही इसे बनाने का तरीका और इसके फायदे भी जानेंगे।



होममेड प्रोटीन पाउडर बनाने की सामग्री-

  • 2 चम्मच कच्चे खरबूजे, कद्दू और सूरजमुखी के बीज  
  • 1 चम्मच कच्चे अलसी के बीज  
  • 2 चम्मच चिया सीड्स  
  • 1/4 कप मोटे कटे सूखे खजूर
  • 1 कप बादाम  
  • आधा कप अखरोट और कच्ची मूंगफली  
  • 1/4 कप काजू और पिस्ता  


 

include this homemade protein powder in your diet you will get many benefits know in hindi disprj
प्रोटीन पाउडर - फोटो : freepik.com

बनाने की विधि
होममेड प्रोटीन पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें बादाम, अखरोट, मूंगफली, काजू और पिस्ता को बारी-बारी से हल्का भूनें। इसके बाद, खरबूजे, कद्दू, सूरजमुखी और अलसी के बीजों को भी हल्के से भून लें। भूनने के बाद सभी सामग्री को पूरी तरह ठंडा होने दें। जब सामग्री ठंडी हो जाए, तो उसमें चिया सीड्स और मोटे कटे सूखे खजूर मिलाएं। अब इस मिश्रण को ब्लेंडर में डालकर बारीक पाउडर बना लें। तैयार पाउडर को एक एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें और रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें।



ये भी पढ़ें- Kidney Stone: किडनी में स्टोन का शक है? कैसे लगाएं इसका पता, यहां जानिए सबकुछ विस्तार से
include this homemade protein powder in your diet you will get many benefits know in hindi disprj
almond - फोटो : Adobe stock

होममेड प्रोटीन पाउडर के फायदे-

  • बादाम, अखरोट, काजू और बीजों में प्रोटीन की उच्च मात्रा होती है, जो मांसपेशियों के निर्माण और मरम्मत में मदद करता है। 
  • चिया और अलसी के बीज फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन तंत्र को सुचारू रखते हैं और कब्ज से राहत देते हैं।
  • इस पाउडर में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड (अलसी और चिया सीड्स से) और हेल्दी फैट (नट्स से) कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और हृदय से संबंधित जोखिम को कम करते हैं।
  • खजूर प्राकृतिक मिठास और ऊर्जा प्रदान करते हैं, जबकि विटामिन ई, सी और एंटीऑक्सीडेंट्स (नट्स और बीजों से) रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं।

 


ये भी पढ़ें- Health Tips: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखेगा ये सुपरफूड, जरूर करिए सेवन
 
विज्ञापन
विज्ञापन
include this homemade protein powder in your diet you will get many benefits know in hindi disprj
स्मूदी - फोटो : freepik.com

कैसे करें सेवन?
होममेड प्रोटीन पाउडर का सेवन कई आसान और स्वादिष्ट तरीकों से किया जा सकता है। सुबह आप 1-2 चम्मच पाउडर को दूध या स्मूदी में मिलाकर पी सकते हैं। इसे दलिया, दही या फल सलाद में छिड़ककर भी खाया जा सकता है, जो स्वाद और पोषण दोनों बढ़ाता है। वर्कआउट के बाद इस पाउडर का सेवन कर सकते हैं इससे मांसपेशियों को पोषण मिलता है।
 

विज्ञापन
include this homemade protein powder in your diet you will get many benefits know in hindi disprj
होममेड प्रोटीन की सावधानियां - फोटो : freepik.com
बरते ये सावधानियां-
  • रोजाना 2-3 चम्मच से ज्यादा न लें, क्योंकि यह कैलोरी से भरपूर होता है।
  • अगर आपको नट्स या बीजों से एलर्जी है, तो डॉक्टर से सलाह लें।
  • पाउडर को सूखे और ठंडे स्थान पर स्टोर करें ताकि यह लंबे समय तक ताजा रहे।
  • डायबिटीज के मरीज डॉक्टर के सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed