फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: फलों में सुपरफूड माना जाता है पपीता, खाली पेट खाने से 4 फायदों की है गारंटी

Mon, 19 May 2025 12:25 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Mon, 19 May 2025 12:25 PM IST
सार

पपीता एक बहुत स्वादिष्ट और फायदेमंद फल है। सुबह खाली पेट पपीता खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
these four benefits by eating papaya on an empty stomach in the morning
पपीते के फायदे - फोटो : Freepik.com

Healthy Diet: पपीता, एक ऐसा फल है जो न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे पोषक तत्वों का खजाना भी कहा है। बहुत से लोग इसे सुपरफूड भी कहते हैं क्योंकि इसके नियमित सेवन के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। खासतौर पर सुबह खाली पेट पपीता खाने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। पपीता में विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन से लेकर त्वचा और इम्यूनिटी तक को बेहतर बनाने मदद करता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि सुबह खाली पेट पपीता खाने के क्या फायदे हैं।


पपीता क्यों है सुपरफूड?
पपीता में विटामिन सी, ए, ई, फोलेट, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। यह हृदय स्वास्थ्य, कैंसर के खतरे को कम करने और आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है। अच्छी बात यह है कि यह फल बाजार में आसानी से किफायती मूल्य पर उपलब्ध हो जाता है।

these four benefits by eating papaya on an empty stomach in the morning
पपीता पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद - फोटो : Freepik.com

1. पाचन तंत्र को बनाए मजबूत
पपीता पाचन के लिए सबसे बेहतरीन फलों में से एक है। इसमें पपैन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन तंत्र को सुचारू रखता है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। इसमें मौजूद फाइबर पेट साफ रखने में मदद करता है और आंतों को स्वस्थ रखता है। इसके नियमित सेवन से पेट हल्का रहता है और पाचन संबंधी समस्याएं कम होती हैं।

these four benefits by eating papaya on an empty stomach in the morning
पपीता - फोटो : freepik.com

2. इम्यूनिटी बूस्ट करता है
पपीता विटामिन सी का एक उत्कृष्ट स्रोत है। एक मध्यम आकार का पपीता आपकी दैनिक विटामिन सी की जरूरत को पूरा कर सकता है। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ती है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखेगा ये सुपरफूड, जरूर करिए सेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
these four benefits by eating papaya on an empty stomach in the morning
त्वचा के लिए फायदेमंद - फोटो : freepik.com

3. त्वचा को बनाए चमकदार
पपीता त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन ए, सी, ई और बीटा-कैरोटीन होते हैं, जो त्वचा को पोषण देते हैं और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करते हैं। सुबह पपीता खाने से त्वचा में नमी बनी रहती है, जिससे मुंहासे और दाग-धब्बे कम होते हैं। पपैन एंजाइम डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे त्वचा चमकदार और मुलायम बनती है।

ये भी पढ़ें- Kidney Stone: किडनी में स्टोन का शक है? कैसे लगाएं इसका पता, यहां जानिए सबकुछ विस्तार से

विज्ञापन
these four benefits by eating papaya on an empty stomach in the morning
वेट लॉस - फोटो : freepik
4. वजन नियंत्रण में सहायक
जो लोग अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं उनके लिए तो पपीता बहुत फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि पपीता कम कैलोरी वाला और फाइबर से भरपूर होता है, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ रखता है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से भूख कम लगती है, जिससे अनहेल्दी स्नैक्स खाने की आदत कम होती है। इसका फाइबर मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और फैट बर्न करने में मदद करता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed