देशभर में गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। तेज धूप और बढ़ता तापमान डिहाइड्रेशन के खतरे को तो बढ़ाता ही है साथ ही इससे हीट स्ट्रोक होने का जोखिम भी काफी बढ़ जाता है। इन समस्याओं से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अलर्ट करते हैं। क्या आप गर्मी और लू से बचाव के लिए जरूरी उपाय कर रहे हैं?
Health Tips: गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाने के साथ पूरे शरीर को स्वस्थ रखेगा ये सुपरफूड, जरूर करिए सेवन
खीरा को गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है। ये कई गुणों से भरपूर होता है, सबसे खास बात ये आपको डिहाइड्रेशन से बचा सकता है। खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स प्रदान करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों का सुपरफूड है खीरा
खीरा को गर्मियों का सुपरफूड माना जाता है। ये कई गुणों से भरपूर होता है, सबसे खास बात ये आपको डिहाइड्रेशन से बचा सकता है। खीरे में लगभग 95 प्रतिशत पानी होता है, इसके साथ ये शरीर को इलेक्ट्रोलाइट्स भी प्रदान करता है।
ये ठंडक देने के साथ मांसपेशियों और तंत्रिका कार्य, रक्त पीएच और सामान्य हृदय गति के लिए महत्वपूर्ण है। खीरे में कैलोरी की मात्रा भी बहुत कम होती है।
लो कैलोरी और पोषक तत्वों में फुल
एक मध्यम आकार के खीरे में आमतौर पर केवल 30-40 कैलोरी होती है। लो कैलोरी की मात्रा के बावजूद, खीरा महत्वपूर्ण विटामिन और खनिज प्रदान करता है। इसमें विटामिन-सी होता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
फ्लेवोनोइड्स और टेनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट कोशिकाओं की क्षति को रोकते हैं। इसमें मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम मांसपेशियों के कार्य और हृदय के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं। खीरे में मौजूद विटामिन-के शरीर को कैल्शियम को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं।
क्या कहती हैं विशेषज्ञ?
आहार विशेषज्ञ रीता अहीर बताती हैं, गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए खीरा बेहतरीन विकल्प है। इसमें मौजूद पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सिडेंट हृदय स्वास्थ्य, त्वचा की चमक और पाचन तंत्र 'को बेहतर बनाते हैं। यह शरीर का तापमान संतुलित रखता है।
खीरा कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर है जो रक्त शर्करा, आंत, हृदय और त्वचा की सेहत को बेहतर बनाता है।
- खीरे में मौजूद स्टेरोल बैड कोलेस्ट्रॉल या लो डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन के स्तर को कम करने में मदद करते हैं।
- छिलके के साथ खाने पर इससे डाइट्री फाइबर मिलता है, जो स्वस्थ पाचन और नियमित मल त्याग को बढ़ावा देता है।
- भूख को नियंत्रित कर अधिक खाने से रोकने में सहायक होता है।
------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।