फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Urine Colour Change Disease: यूरिन के बदलते रंग से करें बीमारी की पहचान, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

Fri, 17 Sep 2021 04:16 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 17 Sep 2021 04:16 PM IST
विज्ञापन
Identify the disease by changing color of urine it can be dangerous to ignore
यूरिन के बदलते रंग से करें बीमारी की पहचान - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 



डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत सारी चीजों पर ध्यान देना पड़ता है। अक्सर हमारा शरीर कई बीमारियों के होने का संकेत पहले ही दे देता है, लेकिन लोग उसे समझ नहीं पाते हैं। यूरिन यानी पेशाब का रंग भी तरह-तरह की बीमारियों का संकेत देता है। वैसे तो लिवर, किडनी और डायबिटीज जैसी बीमारियों का पता लगाने के लिए यूरिन टेस्ट तो किया ही जाता है, साथ ही इसके जरिये यूरिनरी ट्रैक्ट की समस्या का भी पता लगाया जा सकता है। यूरिन के महत्व के बारे में विशेषज्ञ बताते हैं कि यह शरीर से न केवल विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है, बल्कि यह शरीर में तरल पदार्थों को संतुलन में रखने का भी काम करती है। कई बार जब आप अधिक मात्रा में चुकंदर, जामुन आदि का सेवन कर लेते हैं तो यूरिन का रंग बदल जाता है। इसके अलावा कुछ दवाओं के सेवन से भी पेशाब का रंग हरा, पीला, नीला आदि हो सकता है। लेकिन अगर आपने ऐसा कुछ भी नहीं किया है और फिर भी पेशाब का रंग बदला हुआ है तो यह किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

Identify the disease by changing color of urine it can be dangerous to ignore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हरा या नीला यूरिन 

  • कभी-कभी मूत्र पथ में बैक्टीरियल संक्रमण हो जाने से पेशाब का रंग हरा हो जाता है, जबकि नीले रंग का पेशाब हाइपरकैल्सीमिया या ब्लू डायपर सिंड्रोम का संकेत हो सकता है। इनको भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 
Identify the disease by changing color of urine it can be dangerous to ignore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

गहरा भूरा या काला यूरिन 

  • कॉपर या फिनोल विषाक्तता या मेलेनोमा के कारण पेशाब का रंग गहरा भूरा या काला हो सकता है। दरअसल, मेलेनोमा एक प्रकार का त्वचा कैंसर है, जो कि त्वचा के किसी भी भाग पर हो सकता है। इसलिए यूरिन के इस रंग को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Identify the disease by changing color of urine it can be dangerous to ignore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सफेद यूरिन 

  • मूत्र पथ का संक्रमण और किडनी में पथरी के कारण पेशाब का रंग बादल जैसा सफेद या धुंधला दिख सकता है। इसके अलावा फाइलेरियल संक्रमण के कारण भी यूरिन का रंग सफेद हो जाता है। अगर आपके साथ ऐसी समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 
विज्ञापन
Identify the disease by changing color of urine it can be dangerous to ignore
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

लाल यूरिन 

  • यह बहुत ही खतरनाक होता है। दरअसल, पेशाब में खून आने के कारण यूरिन का रंग लाल दिखाई देता है। इसका कारण यूटीआई और किडनी में पथरी आदि हो सकते हैं। ऐसी किसी भी स्थिति का पता लगाने के लिए आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। 

नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed