फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Seasonal Flu: तो क्या फ्लू संक्रमण भी हो सकता है जानलेवा? सीडीसी की इस रिपोर्ट ने दुनियाभर में बढ़ा दी चिंता

Fri, 14 Jun 2024 05:29 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jun 2024 05:29 PM IST
विज्ञापन
human cases of influenza that are resistant toantiviral flu drug H1N1 Drug-Resistant variant
फ्लू संक्रमण के मामले - फोटो : Freepik

मौसमी सर्दी-खांसी और बुखार होना काफी दुनियाभर में काफी सामान्य है। मौसम में होने वाले बदलाव के कारण इन्फ्लूएंजा वायरस का संक्रमण इस प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। सामान्य दवाओं के माध्यम से ये समस्या कुछ दिनों में ठीक भी हो जाती है।



हालिया मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैज्ञानिकों ने इन्फ्लूएंजा वायरस के दो ऐसे सैंपलों का पता लगाया है जिन्हें ड्रग-रेजिस्टेंट माना जा रहा है। मतलब वायरस के ये स्वरूप दुनियाभर में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली एंटीवायरल फ्लू दवा के प्रति प्रतिरोधी हैं। इन दवाओं से भी वायरस बच सकता है और आसानी से संक्रमण बढ़ा सकता है।

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों की टीम ने फ्लू के दो ऐसे मानव मामलों का पता लगाया है जिनपर एंटीवायरल फ्लू दवाओं का कोई प्रभाव नहीं होता है। सैंपल की जांच में पाया गया है कि इन्फ्लूएंजा वायरस में दो प्रमुख म्यूटेशन देखे गए हैं, जिसके कारण वायरस के ये स्ट्रेन न सिर्फ दवाओं से बच सकते हैं, बल्कि संक्रमण के जोखिमों को भी बढ़ाने वाले हो सकते हैं। तो क्या फ्लू संक्रमण के कारण भी गंभीर रोग और मौत के मामले बढ़ सकते हैं? 

human cases of influenza that are resistant toantiviral flu drug H1N1 Drug-Resistant variant
इन्फ्लूएंजा वायरस में म्यूटेशन - फोटो : Istock

इन्फ्लूएंजा वायरस में दो नए म्यूटेशन

सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक इन्फ्लूएंजा-ए वायरस (एच1एन1) में I223V और S247N नामक दो म्यूटेशन देखे गए हैं। अब तक दुनियाभर में 15 देशों से एच1एन1 वायरस के डुअल म्यूटेंट वाले कुल 101 सैंपल की पहचान की गई है। सबसे पहला सैंपल मई 2023 में कनाडा से एकत्र किया गया था। नवीनतम सैंपल जनवरी और फरवरी 2024 के दौरान यूरोप में एकत्र किए गए । नीदरलैंड्स में डुअल म्यूटेशन वाले फ्लू वायरस के सबसे अधिक 30 सैंपल रिपोर्ट किए गए हैं।

human cases of influenza that are resistant toantiviral flu drug H1N1 Drug-Resistant variant
ड्रग रेजिस्टेंट फ्लू वायरस - फोटो : Istock

सीडीसी की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

सीडीसी की जर्नल इमर्जिंग इन्फेक्शियस डिजीज की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लू वायरस में अन्य वायरस की तरह ही म्यूटेशन होता रहता है हालांकि अब तक के म्यूटेशन एंटीवायरल दवाओं के प्रति प्रतिरोधी नहीं थे। इस साल की शुरुआत में द लैंसेट माइक्रोब जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में वैज्ञानिकों ने फ्लू वायरस में दो ऐसे म्यूटेशनों की पहचान की है जिनपर दवाओं का कोई असर नहीं हो रहा है।

कुछ अध्ययनों में कहा जा रहा है कि ड्रग-रेजिस्टेंट वायरस के शिकार लोगों के अस्पताल में भर्ती होने और संक्रमण की गंभीर स्थितियों में मौत का भी खतरा हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
human cases of influenza that are resistant toantiviral flu drug H1N1 Drug-Resistant variant
फ्लू के कारण होने वाली समस्या - फोटो : istock

वायरस के दवाओं के प्रति प्रतिरोधी होने से खतरा

गौरतलब है कि कमजोर इम्युनिटी वाले और कुछ लोगों में फ्लू जैसे संक्रमण के कारण भी रोग के गंभीर रूप लेने का जोखिम रहता है। ऐसी स्थिति में एंटीवायरल दवाएं दी जाती हैं जो फ्लू की गंभीरता और लक्षणों की अवधि को कम करने में मदद करती हैं। हालांकि जब वायरस इन दवाओं के प्रति प्रतिरोधी हो जाते हैं तो संक्रमण की स्थिति में ये भी दवाएं बेअसर हो जाती हैं। इस स्थिति में संक्रमण बढ़ने और रोग के गंभीर रूप लेने का खतरा अधिक हो सकता है।

विज्ञापन
human cases of influenza that are resistant toantiviral flu drug H1N1 Drug-Resistant variant
इंफ्लूएंजा का संक्रमण - फोटो : istock

फ्लू के कारण मौत

सीडीसी की रिपोर्ट के मुताबिक अक्टूबर 2023 से, यूएस. में फ्लू के अनुमानित 35 मिलियन (3.5 करोड़) मामले सामने आए थे। इसमें से 3.90 लाख लोगों को अस्पताल में भर्ती होने का जरूरत पड़ी और 24,000 लोगों की मृत्यु हुई। पिछले फ्लू सीजन में यूएस. में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रयोगशालाओं द्वारा परीक्षण किए गए सैंपल जांच में 76% सैंपल इन्फ़्लूएंजा-ए के प्रकार के थे, जबकि शेष इन्फ़्लूएंजा बी के थे। 


--------------
स्रोत और संदर्भ
Global emergence of neuraminidase inhibitor-resistant influenza A(H1N1)pdm09 viruses with I223V and S247N mutations: implications for antiviral resistance monitoring

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed