डॉ. अमनदीप सिंह
डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनल मेडिसिन, एम्स के
डॉ. प्रियरंजन
इंटेंसिव केयर कंसलटेंट, उजाला सिग्नस
Medically Reviewed by Dr. Amandeep and Dr. Priyaranjan
देश में तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना मामलों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को काफी तनाव में डाल दिया है। अस्पतालों पर पड़े अचानक से दबाव के कारण कई सारे मेडिकल उपकरणों की इन दिनों काफी कमी भी देखने को मिल रही है। कहीं अस्पतालों में आईसीयू बेडों की कमी है तो कहीं ऑक्सीजन के सिलेंडरों की, ऐसे में रोगियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऑक्सीजन के सिलेंडरों की कमी वाले समाचार आप हर रोज देख और पढ़ रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि अगर किसी को अचानक से ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ जाए, तो फौरी तौर पर किन उपायों के साथ शरीर में इसकी मात्रा को बढ़ाया जा सकता है?
2 of 6
ऑक्सीजन की जरूरत को पहचानें
- फोटो : ANI
ऑक्सीजन के सिलेंडरों के अभाव में शरीर में तेजी से ऑक्सीजन की मात्रा कैसी बढ़ाई जा सकती है, इस बारे में हमने डिपार्टमेंट ऑफ इंटरनल मेडिसिन, एम्स के डॉ. अमनदीप सिंह सिंह से बातचीत की। डॉ अमनदीप कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीजन की आवश्यकता उसके सेचुरेशन के स्तर पर निर्भर करती है। सामान्य तौर पर सांस लेने में होने वाली दिक्कत का मतलब यह नहीं है कि उस व्यक्ति को बाहरी तौर पर ऑक्सीजन देने की जरूरत है।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
डॉ अमनदीप कहते हैं कि सबसे पहले ऑक्सीमीटर के माध्यम से व्यक्ति के शरीर में ऑक्सीजन सेचुरेशन की जांच की जानी चाहिए। यदि सेचुरेशन 95 से ज्यादा है तो ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं होती है। सेचुरेशन अगर 90 से कम हो जाए तो ऐसे रोगियों को सिलेंडर के माध्यम से ऑक्सीजन देने की जरूरत हो सकती है।
4 of 6
95 से कम न होने पाए ऑक्सीजन की मात्रा
- फोटो : सोशल मीडिया
कैसे जाने कम हो रही है शरीर में ऑक्सीजन
एक बातचीत के दौरान उजाला सिग्नस के इंटेंसिव केयर कंसलटेंट डॉ. प्रियरंजन ने बताया कि कुछ सामान्य उपायों को अपनाकर भी आप जान सकते हैं कि शरीर में ऑक्सीजन का सेचुरेशन बेहतर है या नहीं। इसके लिए सबसे पहले ऑक्सीमीटर से सेचुरेशन की जांच करें। अब 6 मिनट तक सामान्य रूप से वॉक करें और दोबारा से सेचुरेशन देखें। यदि पहले की तुलना में सेचुरेशन 3 प्वाइंट तक कम हो जाता है तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है।
5 of 6
वॉक करके जाने क्या आपको ऑक्सीजन की जरूरत तो नहींं
- फोटो : istock
उदाहरण के लिए पहली जांच में ऑक्सीजन की मात्रा 98 आती है। 6 मिनट तक वॉक करने के बाद जांच में अगर यह घटकर 95 या उससे कम हो जाती है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। यह फेफड़ों की समस्या और शरीर में ऑक्सीजन की कमी का संकेत हो सकती है।