भागदौड़ भरी जीवनशैली, काम का दबाव, तनाव आदि कारणों से सिर दर्द होना आम बात है। बदलते मौसम में कभी धूप तो कभी बारिश के कारण भी सिर दर्द हो सकता है। कई बार तो ऐसा होता है कि आप काम कर रहे होते हैं और अचानक से तेज सिरदर्द शुरू हो जाता है। सिरदर्द में बहुत सारे लोग तुरंत दवा लेने लगते हैं। लेकिन विशेषज्ञ बताते हैं कि सिरदर्द में ज्यादा दवाएं लेना भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है। दर्द निवारक दवाओं के साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी नहीं कि सिरदर्द होने पर आप दवा ही लें, आप घरेलू उपायों से भी सिर के दर्द को दूर कर सकते हैं। हम बता रहे हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जो आपको सिरदर्द से राहत देंगे।
{"_id":"5f70db16cc3b95530c248d9b","slug":"how-to-get-rid-of-headache-home-remedies-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिरदर्द में बड़े काम के हैं ये पांच घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलती है राहत ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
सिरदर्द में बड़े काम के हैं ये पांच घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलती है राहत
Mon, 28 Sep 2020 11:57 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 28 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
आप घरेलू उपायों से भी सिर के दर्द को दूर कर सकते हैं
- फोटो : Pixabay/Amar Ujala
अदरक
- फोटो : Pixabay
अदरक
- सिर के दर्द से आराम पाने में अदरक काफी असरदार साबित होता है। थोड़ा सा अदरक का रस और उतनी ही मात्रा में नींबू का रस मिलाकर दिन में दो बार पीने से आपको बहुत आराम होगा। आप बाजार में मिलने वाली अदरक की टॉफियां भी खरीद सकते हैं। अदरक के पाउडर या कच्चे अदरक को उबालकर आप इसकी भांप भी ले सकते हैं। सिरदर्द में काफी राहत मिलेगी।
दालचीनी
- फोटो : Pixabay
दालचीनी
- सिर दर्द में दालचीनी का इस्तेमाल भी राहत पहुंचाता है। दालचीनी आपको सिर दर्द से जल्दी आराम दिला सकती है। सिरदर्द में इसके इस्तेमाल का सबसे अच्छा तरीका है कि आप दालचीनी को पाउडर में पीस लें और इसमें पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने माथे पर लगाकर करीब 30 मिनट तक लेट जाएं। 30 मिनट बाद इसे धो डालें। आपको आराम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लौंग(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
लौंग
- सिरदर्द में आप लौंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह घरेलू नुस्खा आपको जल्दी आराम देगा। इसके लिए कुछ पांच-छह लौंग को तवे पर गर्म कर लें, इन्हें साफ रूमाल में रख लें। जब आपके सिर में दर्द हो तो आप थोड़ी-थोड़ी देर में इसे सूंघते रहें। सिरदर्द में राहत मिलेगी।
विज्ञापन
चाय
- फोटो : पेक्सेल्स
काली मिर्च और पुदीने की चाय
- सिर का दर्द कम करने के लिए बहुत सारे लोग चाय पीते हैं। कुछ लोग अदरक वाली चाय पीते हैं तो कुछ लोग इसमें तुलसी, लौंग आदि भी मिलाते हैं। सिरदर्द होने पर आप काली मिर्च और पुदीने की चाय भी बना सकते हैं। इसे पीने से आपको सिरदर्द से राहत मिलेगी।