कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच दुनियाभर के लोगों को इसकी वैक्सीन का इंतजार है। जनसाधारण के इस्तेमाल के लिए जबतक वैक्सीन नहीं आ जाती, तबतक साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग बरतने के साथ मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। मास्क ही फिलहाल ऐसी वैक्सीन की तरह है, जो इस महामारी का खतरा काफी हद तक कम करती है। बिना वॉल्व वाले एन 95 मास्क को कोरोना से बचाव में कारगर बताया गया है, लेकिन यदि इसे साफ और स्वच्छ नहीं किया जाए तो इसके दोबारा या फिर बार-बार इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा हो सकता है। इसे डिटर्जेंट और पानी से धोया जाए तो यह खराब भी हो सकता है। ऐसे में इसे संक्रमणमुक्त करने के वैज्ञानिकों ने एक कारगर तरीका ढूंढ निकाला है।
CoronaVirus Mask: एन 95 मास्क को करना है दोबारा इस्तेमाल तो इस तरह करें संक्रमण-मुक्त
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Mon, 28 Sep 2020 08:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन