फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना से बचने को आप भी पहनते हैं कपड़े का मास्क तो जान लें क्या कहता है ये शोध अध्ययन

Tue, 13 Oct 2020 02:02 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 13 Oct 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
How to clean mask to defeat coronavirus prevention by cotton clothes masks like n95 or surgical mask
कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनना है जरूरी - फोटो : Pixabay

कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनना बहुत जरूरी है। यह कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना को काफी हद तक कम कर देता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, केवल एन 95 ही नहीं, बल्कि सूती कपड़े से बना तीन लेयर का मास्क भी कोरोना संक्रमण से बचाने में कारगर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसका उपयोग और रख रखाव कैसे करना चाहिए? एक शोध अध्ययन के मुताबिक, कपड़े के मास्क को हर बार उपयोग के बाद रोज उच्च तापमान पर धोना जरूरी है। ऐसा करने पर ही ये मास्क कोरोना वायरस से बचाने में कारगर साबित होंगे। 

How to clean mask to defeat coronavirus prevention by cotton clothes masks like n95 or surgical mask
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऑस्ट्रेलिया में न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर रैना मैकइंटायर के मुताबिक, कपड़े के मास्क और सर्जिकल मास्क दोनों को उपयोग करने के बाद 'दूषित' माना जाना चाहिए। सर्जिकल मास्क उपयोग के बाद डिस्पोज कर दिए जाते हैं, जबकि कपड़े से बने मास्क बार-बार इस्तेमाल होते हैं। ऐसे मास्क को कई बार इस्तेमाल करने या फिर उनसे हाथ पोंछ लेने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। 

How to clean mask to defeat coronavirus prevention by cotton clothes masks like n95 or surgical mask
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बीएमजे ओपन जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने स्वास्थ्यकर्मियों से प्राप्त आंकड़ों का गहराई से अध्ययन किया। उन्होंने यह जाना कि क्या स्वास्थ्यकर्मियों ने अपने मास्क दैनिक आधार पर यानी रोजाना धोए थे। अगर हां, तो उन्होंने मास्क कैसे धोए। शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि यदि अस्पताल में कपड़े धोने की जगह पर मशीन में धोए कपड़े के मास्क सर्जिकल मास्क की ही तरह प्रभावी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to clean mask to defeat coronavirus prevention by cotton clothes masks like n95 or surgical mask
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मास्क को हाथ से धोना कितना सुरक्षित?

  • हालांकि इस इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने विशेष तौर पर सार्स कोव-2 का परीक्षण नहीं किया। उन्होंने अपने अध्ययन में इन्फ्लूएंजा, राइनोवायरस और मौसमी कोरोना वायरस जैसे श्वसन रोग जनकों को शामिल किया। उन्होंने पाया कि मास्क को हाथ से धोने से विषाणुओं से पर्याप्त सुरक्षा नहीं मिली। जिन स्वास्थ्यकर्मियों ने कपड़े के मास्क को हाथ से धोया था, उनमें मशीन से मास्क धोने वाले कर्मचारियों की तुलना में संक्रमण का दोगुना खतरा  था। 
विज्ञापन
How to clean mask to defeat coronavirus prevention by cotton clothes masks like n95 or surgical mask
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बिना धुले मास्क न करें इस्तेमाल

  • बता दें किे विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी मशीन से धोए जाने वाले मास्क को 60 डिग्री सेल्सियस पर गर्म पानी से धोने की सलाह दी है। प्रो. मैक्लेन्टेयर के मुताबिक इस शोध से स्पष्ट संदेश यह है कि कपड़े से बने मास्क कारगर तो हैं, लेकिन इसे दोबारा पहने जाने से पहले हर बार ठीक से धोया जाना बहुत ही जरूरी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed