फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसमी बीमारियों से निजात दिलाते हैं ये चार तरह के पत्ते, बाल झड़ने से लेकर दांत दर्द में भी हैं कारगर

Tue, 13 Oct 2020 01:38 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 13 Oct 2020 01:38 AM IST
विज्ञापन
home remedies for fever flu cold hair and teeth Neem and basil health benefits of leaves Tulsi ke fayde
- फोटो : iStock

मौसम में बदलाव के साथ ही बीमारियों का भी प्रकोप बढ़ने लगता है। खासकर वायरल फीवर, फ्लू, कोल्ड-कफ, सर्दी वगैरह जैसी मौसमी बीमारियां। अब शरीर की इम्यूनिटी बहुत मजबूत न हो तो बीमारियां तो होंगी ही। कभी पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। बारिश और सर्दी के मौसम में बाल झड़ने की भी समस्याएं हो सकती हैं। कई तरह की बीमारियों का आयुर्वेदिक इलाज हमारे आसपास ही मौजूद होता है, बस हमें उनके बारे में जानकारी नहीं रहती। खासकर पेड़-पौधों में ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान छिपा होता है। आज हम बात करेंगे पांच तरह के पत्तों के बारे में, जो कई तरह की बीमारी और समस्याओं में असरदार साबित होती हैं। 

home remedies for fever flu cold hair and teeth Neem and basil health benefits of leaves Tulsi ke fayde
नीम के फायदे - फोटो : freepick.com

नीम, तुलसी, बबूल और बेर के पेड़ हमारे आसपास ही मौजूद होते हैं। ये पांच तरह के पत्ते औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। कई तरह की बीमारियों में इन्हें घरेलू नुस्खों के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक कि बाल झड़ने, कमजोर दांत व मसूड़ों से लेकर चर्मरोग जैसी समस्याओं से भी ये पत्ते बचाते हैं और रामबाण उपाय साबित होते हैं। आइए इन पांच पत्तों के औषधीय गुणों के बारे में जानते हैं। 

home remedies for fever flu cold hair and teeth Neem and basil health benefits of leaves Tulsi ke fayde
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

तुलसी के पत्ते

  • तुलसी के पत्ते की चाय पीने से सर्दी-खांसी में बहुत आराम मिलता है। अगर आप रोज सुबह तुलसी के पत्ते की चाय पीते हैं या फिर नियमित तौर पर तुलसी के पत्ते खाते हैं तो यह आदत कई तरह की बीमारियों को आपसे दूर रखती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for fever flu cold hair and teeth Neem and basil health benefits of leaves Tulsi ke fayde
नीम के फायदे - फोटो : iStock

नीम के पत्ते

  • नीम का पत्ता स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। अगर आप सुबह खाली पेट नीम के 10-12 पत्तियों को पीसकर पीते हैं तो आपको चर्मरोग नहीं होगा। चेहरे पर कील, मुहासों की समस्या में भी यह असरदार है। यह हमारे ब्लड को भी साफ करता है, जिससे कई तरह की बीमारियां नहीं होती हैं। इसके औषधीय गुण यहीं खत्म नहीं होते। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर सिर धोने से बाल झड़ने की समस्या भी खत्म होती है। सिर में जुओं की समस्या में भी नीम के पत्ते फायदेमंद होते हैं।
विज्ञापन
home remedies for fever flu cold hair and teeth Neem and basil health benefits of leaves Tulsi ke fayde
बबूल - फोटो : Social Media

बबूल की पत्तियां

  • नीम और तुलसी की ही तरह बबूल की पत्तियां भी औषधीय गुणों वाली होती हैं। कई कंपनियों के टूथपेस्ट में आपने बबूल का जिक्र सुना, पढ़ा या देखा होगा। बबूल की पत्तियों को पानी में उबालकर कुल्ला करने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं। इसके अलावा बबूल की शाखाओं का इस्तेमाल दातुन के रूप में भी होता है। इससे दांत साफ और मजबूत होते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed