प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey
कोरोना वायरस महामारी, जो अब भी हमारे बीच है। हलांकि, पहले जैसी भयावह स्थिति तो नहीं देखी जा रही है, लेकिन हमारी थोड़ी सी भी गलती हम पर भारी पड़ सकती है। इसलिए हर किसी को कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। वहीं, कोरोना ने हर किसी को ये बात बता दी हमारी इम्यूनिटी हमारे लिए कितनी जरूरी है। इम्यूनिटी पावर जब-जब मजबूत रहेगी, तब-तब हम कोरोना जैसी अन्य गंभीर बीमारियों से बचे रह सकते हैं। लेकिन अगर इम्यूनिटी कमजोर हो, तो फिर दिक्कतें बढ़ सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि अपनी इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं। जैसे- हमारी डाइट। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप अपनी डाइट में कुछ चीजें शामिल करके अपने इम्यून पावर को बढ़ा सकते हैं।