फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात को सोने से पहले पीते हैं दूध, तो बरतें ये सावधानियां

Fri, 01 Jan 2021 05:10 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 01 Jan 2021 05:10 PM IST
विज्ञापन
How right to drink milk before sleeping at night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हम स्वस्थ रह सकें और कोई रोग हमें अपना शिकार न बना सके, इसके लिए हम अपने खानपान का विशेषतौर पर ध्यान देते हैं। सुबह जल्दी उठते हैं, व्यायाम करते हैं, समय पर नाश्ता, लंच और डीनर करते हैं। साथ ही समय पर रात को सो भी जाते हैं, लेकिन एक चीज ऐसी है जो हम जरूर करते हैं और वो है दूध का सेवन। रात को सोने से पहले ज्यादातर लोग दूध पीकर ही सोते हैं। लेकिन ये सवाल भी कभी न कभी सामने आता ही है रात को दूध पीकर सोना कितना सही है? तो चलिए जानते हैं आज इस बारे में।

How right to drink milk before sleeping at night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, दूध को संपूर्ण आहार कहा जाता है, क्योंकि दूध का सेवन करने से हमारे शरीर पर इसका असर जवानी से लेकर बुढ़ापे तक देखने को मिलता है। इसे पीने से हमारी हड्डियां मजबूत होती हैं और बुढ़ापे में होने वाली हड्डियों से जुड़ी परेशानियां कम रहती हैं। इसलिए नियमित रूप से रोजाना एक गिलास दूध का सेवन जरूर करना चाहिए, ताकि इससे मिलने वाले फायदों का भरपूर लाभ उठाया जा सके।

How right to drink milk before sleeping at night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

दूध और दुग्ध उत्पाद में ट्रिप्टोफैन पाया जाता है। दरअसल, ये एक प्रकार का एमिनो एसिड है और ये एसिड हमें अच्छी नींद दिलाने में काफी मदद कर सकता है। इसमें दर्द को दूर करने वाला और शरीर को आराम देने वाला असर पाया जाता है, जो कि नींद को प्रेरत करने में भी मदद कर सकता है। इसके अलावा दूध में मेलाटोनिन नाम का एक हार्मोन भी होता है, जो कि हमें नींद से जगाने और सोने के पैटर्न को नियमित करने में मदद कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How right to drink milk before sleeping at night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

वहीं, अगर आप रात को दूध पीते हैं, तो इससे शरीर आराम महसूस करता है, जिससे आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। लेकिन अगर हम रात को सोने से पहले दूध पीकर सोते हैं, तो हमें कुछ चीजों का ध्यान देने की जरूरत है ताकि हमारे शरीर को पूर्ण लाभ मिल सके। आप दूध पीने के तुरंत बाद सो जाते हैं, तो इसकी जगह पर आप ये कर सकते हैं कि आपको जब भी सोना हो उससे एक-दो घंटा पहले दूध पी लें और उसके बाद सोने जाएं।

विज्ञापन
How right to drink milk before sleeping at night
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर आप दूध पीकर तुरंत सोने चले जाते हैं, तो इससे हमारे पाचन तंत्र पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। साथ ही रात को ज्यादा मात्रा में दूध नहीं पीना चाहिए, बल्कि एक गिलास दूध काफी माना जाता है। वहीं, अगर आप दूध में किसी तरह के प्रोटीन पाउडकर को मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो आपको दूध गर्म करके ही इस्तेमाल में लाना चाहिए। खासतौर पर बच्चों व बुजुर्गों के लिए गर्म दूध का सेवन काफी फायेदमंद माना जाता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed