फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   How Patanjali Social Initiatives are empowering rural India and changing lives

क्रांति: आयुर्वेद के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बना रहा है पतंजलि, लोगों का जीता विश्वास

Thu, 27 Mar 2025 04:15 PM IST
Media Solutions Initiative Published by: मार्केटिंग डेस्क Updated Thu, 27 Mar 2025 04:15 PM IST
सार

भारत के प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव ने योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पतंजलि ट्रस्ट की स्थापना की। वह लगातार स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। योग और आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बाबा रामदेव और आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण मिलकर कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
How Patanjali Social Initiatives are empowering rural India and changing lives
पतंजलि का आयुर्वेद क्रांति में योगदान - फोटो : Patanjali

विस्तार

पतंजलि योग, आयुर्वेद, शिक्षा और सामाजिक विकास के क्षेत्र में लंबे समय से कार्य कर रहा है। योग और आयुर्वेद की विरासत को आगे बढ़ाते हुए योगपीठ ने ग्रामीण विकास, चिकित्सा और शिक्षा में बड़ा योगदान दिया है। महर्षि पतंजलि, चरक और सुश्रुत जैसे महान ऋषियों के ज्ञान के सहारे आगे बढ़ाकर पतंजलि ने दुनियाभर में अपनी पहचान बनाई है।

विज्ञापन


भारत के प्रसिद्ध योग गुरु बाबा रामदेव ने योग और आयुर्वेद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पतंजलि ट्रस्ट की स्थापना की। वह लगातार स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। योग और आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बाबा रामदेव और आयुर्वेदाचार्य बालकृष्ण मिलकर कार्य कर रहे हैं। बाबा रामदेव की लोकप्रियता और आचार्य बालकृष्ण की मेहनत ने पतंजलि को वैश्विक स्तर पर प्रसिद्धि दिलाई।
विज्ञापन


योग और प्राणायाम का वैज्ञानिक अध्ययन

पतंजलि ने योग और प्राणायाम पर शोध करके वैज्ञानिक दृष्टिकोण से इसे प्रमाणित किया। इसे साध्य और असाध्य रोगों के उपचार में उपयोगी औषधि के रूप में स्थापित करने में पतंजलि की बड़ी भूमिका रही है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य क्षेत्र में पतंजलि ने आयुर्वेदिक चिकित्सा को बढ़ावा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुफ्त योग शिविरों और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्रों के माध्यम से लाखों लोगों को लाभ पहुंचाया गया। गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त दवाएं और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

समाज में लगातार योगदान

पतंजलि लगातार समाज में अपना योगदान देता रहा है। कोरोना महामारी के संकट के दौरान भी पतंजलि ने बड़े पैमाने पर राहत कार्य किए, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां और आवश्यक चिकित्सा सामग्री उपलब्ध कराई। ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए भी पतंजलि ने कई प्रयास किए हैं। अनुबंधित खेती को बढ़ावा देकर किसानों को सीधा लाभ पहुंचाया गया है।

पतंजलि ऑर्गेनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ने जैविक खेती के तरीकों को विकसित करने में मदद की, जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई और उनके जीवन स्तर में सुधार आया। इससे देश में जैविक खेती को भी बल मिला है।

वैदिक और आधुनिक शिक्षा का समन्वय

शिक्षा के क्षेत्र में भी पतंजलि ने उल्लेखनीय कार्य किया है। पतंजलि योग ट्रस्ट ने वैदिक और आधुनिक शिक्षा के समन्वय पर जोर दिया है। पतंजलि गुरुकुलम देवप्रयाग और योगग्राम में सैकड़ों छात्र अध्ययन कर रहे हैं।

पतंजलि के माध्यम से बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने आयुर्वेद को आधुनिक चिकित्सा प्रणाली के साथ जोड़ा और स्वदेशी चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा दिया।

How Patanjali Social Initiatives are empowering rural India and changing lives
पतंजलि - फोटो : Patanjali

गरीब और अनाथ बच्चों की सहायता

वंचित, गरीब और अनाथ बच्चों को मुफ्त शिक्षा, भोजन, कपड़े और आवास प्रदान किया जा रहा है। पतंजलि विश्वविद्यालय में योग, आयुर्वेद और दर्शनशास्त्र में उच्च शिक्षा की सुविधा दी गई है, जहां हर साल सैकड़ों छात्र प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

स्वदेशी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा

स्वदेशी आंदोलन को बढ़ावा देने में भी पतंजलि ने अहम भूमिका निभाई है। विदेशी कंपनियों के बजाय भारतीय उत्पादों को अपनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए गए। दैनिक उपयोग की वस्तुओं से लेकर स्वास्थ्य, खाद्य और सौंदर्य उत्पादों तक स्वदेशी विकल्प उपलब्ध कराए गए। पतंजलि ने किसानों द्वारा उत्पादित कच्चे माल का उपयोग करके भारतीय कृषि को भी मजबूती दी।

पर्यावरण सुरक्षा में योगदान

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी पतंजलि ने महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। वृक्षारोपण अभियानों के माध्यम से लाखों पेड़ लगाए गए। जल संरक्षण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई गईं, जिससे तालाबों और नदियों के पुनर्जीवन में मदद मिली। पर्यावरण अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देकर सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को कम करने की दिशा में भी कदम उठाए गए।

महिला सशक्तिकरण और स्थानीय उद्योग

महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी पतंजलि ने कई योजनाएं लागू की हैं। ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रशिक्षित किया गया। महिला स्वयं सहायता समूहों को सहयोग देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया गया। इसके अलावा, पारंपरिक भारतीय कारीगरों और हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देकर लोकल उद्योगों को भी मजबूती दी गई।

पतंजलि न सिर्फ योग और आयुर्वेद को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव लाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए प्रयासों से यह देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed