फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Home remedies: बिना दवाइयों के भी ठीक कर सकते हैं दांतों का दर्द, इन घरेलू उपायों को माना जाता है बेहद असरदार

Fri, 04 Mar 2022 04:16 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 04 Mar 2022 04:16 PM IST
विज्ञापन
home remedies for tooth pain, garlic clove treatment for toothache
दांतों के दर्द को कैसे कम करें? - फोटो : Pixabay

भोजन को सही तरीके से चबाने के लिए दांतों का स्वस्थ होना आवश्यक माना जाता है, हालांकि दांतों में होने वाले दर्द की समस्या न सिर्फ खाने, बल्कि कई तरह की अन्य परेशानियों को बढ़ा सकती है। मसूड़ों में सूजन, दांतों में कमजोरी और सड़न जैसी कई समस्याओं के कारण दांतों में दर्द हो सकता है, ऐसे में यह पता लगाना महत्वपूर्ण है कि आपकी परेशानी की जड़ क्या है? स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक दांतों में लगातार बना रहने वाला दर्द कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत भी हो सकता है, ऐसे में इसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। 



आमतौर पर कुछ ओवर-द-काउंटर दर्द निवारक दवाओं से दर्द में राहत मिल जाती है, हालांकि अधिक गंभीर दांत दर्द की स्थिति में दंत चिकित्सक से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। कभी-कभार होने वाली इस तरह की समस्याओं को ठीक करने में कुछ घरेलू नुस्खों को भी काफी कारगर पाया गया है, जिनको प्रयोग में लाकर दर्द से कुछ समय में ही आराम मिल सकता है। आइए दांत दर्द को ठीक करने में कारगर ऐसे ही कुछ बेहद आसान लेकिन अत्यंत प्रभावी नुस्खों के बारे में जानते हैं। 

home remedies for tooth pain, garlic clove treatment for toothache
नमक-पानी के गरारे के लाभ - फोटो : istock

नमक पानी के गरारे से मिलती है राहत
दांतों के दर्द को दूर करने के लिए नमक पानी के गरारे को बहुत ही असरदार घरेलू उपाय माना जाता रहा है। गुनगुने पानी में नमक मिलाकर उससे कुल्ला करने से दांतों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है। नमक का पानी प्राकृतिक रूप से कीटाणुनाशक होता है जो दांतों के बीच फंसे खाद्य अवशेषों को निकालने और उसके कारण होने वाले दर्द को कम करने में काफी मददगार हो सकता है। नमक के पानी से कुल्ला करने से मसूड़ों के सूजन के कारण होने वाले दर्द में भी राहत मिलती है। 

home remedies for tooth pain, garlic clove treatment for toothache
लौंग में होते हैं कई औषधीय गुण - फोटो : istock

दांत दर्द में लौंग है फायदेमंद 
लौंग का इस्तेमाल वर्षों से दांत दर्द के इलाज के लिए किया जाता रहा है। लौंग का तेल प्रभावी रूप से दर्द को सुन्न करने और सूजन को कम करने में सहायक माना जाता है। इसमें यूजेनॉल होता है जो प्राकृतिक तौर पर एंटीसेप्टिक का काम करता है। विशेषज्ञ बताते हैं दर्द वाले स्थान पर लौंग का तेल लगाने या लौंग की कली रखने से दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। इसे प्रभावित हिस्से पर दिन में दो-तीन बार लगाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
home remedies for tooth pain, garlic clove treatment for toothache
अमरूद के पत्तों के फायदे - फोटो : Pixabay

अमरूद के पत्तों से दूर होगा दर्द
दांतों के दर्द और सूजन को कम करने के लिए अमरूद के पत्तों को भी फायदेमंद माना जाता है, इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो सूजन-घावों को ठीक करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा अमरूद के पत्तों  में रोगाणुरोधी गुण भी होता है जो ओरल हेल्थ को बेहतर रखने में आपके लिए मददगार माना जाता है। घरेलू उपचार के तौर पर अमरूद की ताजी पत्तियों को चबाने या उबलते पानी में अमरूद के कुचले हुए पत्तों के डालकर माउथवॉश के रूप में भी इसे प्रयोग में लाया जा सकता है। 

विज्ञापन
home remedies for tooth pain, garlic clove treatment for toothache
दांतों के दर्द में लहसुन के लाभ - फोटो : Pixabay

दांत दर्द में कारगर है लहसुन
हमारी किचन में कई ऐसे चीजें उपलब्ध होती हैं, जो दांतों के दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं, लहसुन उनमें से एक है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो न केवल हानिकारक बैक्टीरिया को मारता है साथ ही दांत के दर्द से राहत दिलाने में भी कारगर माना जाता है। दांत दर्द में लहसुन की कली को पीसकर पेस्ट बना लें और उसे प्रभावित जगह पर लगाएं। यह दर्द को कम करने का प्रभावी उपचार हो सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। बताए गए तरीके वैकल्पिक उपचार हैं, इन्हें दवाइयों का विकल्प नहीं माना जा सकता। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed