फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: इन छह तरीकों से कम कर सकते हैं हाई ब्लड प्रेशर की समस्या, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताए उपाय

Sat, 22 May 2021 08:20 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 22 May 2021 08:20 AM IST
विज्ञापन
Health tips to prevent high blood pressure by world health Organization
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

हाइपरटेंशन, जिसे उच्च रक्तचाप भी कहते हैं, एक ऐसी गंभीर चिकित्सा स्थिति है जो हृदय, गुर्दे (किडनी) और अन्य बीमारियों के जोखिम को काफी बढ़ा देती है। यह दुनियाभर में अकाल मृत्यु का एक प्रमुख कारण है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, पूरी दुनिया में हर चार में से एक पुरुष और हर पांच में से एक महिला इस बीमारी से पीड़ित है। विशेषज्ञ कहते हैं कि हम जाने-अनजाने में हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ाते हैं। हालांकि कुछ चीजें ऐसी हैं, जिन्हें अपनाकर आप हाई ब्लड प्रेशर से बच सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में... 

Health tips to prevent high blood pressure by world health Organization
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कम नमक खाएं 

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन की सलाह है कि लोगों को रोजाना अधिकतम पांच ग्राम ही नमक का सेवन करना चाहिए। नमक का अधिक सेवन न सिर्फ उच्च रक्तचाप को बढ़ावा देता है, बल्कि इससे हृदय रोगों और स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है।
Health tips to prevent high blood pressure by world health Organization
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सैचुरेटेड और ट्रांस फैट से बचें 

  • विशेषज्ञ हमेशा स्वस्थ खाना खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि सैचुरेटेड और ट्रांस फैट वाले आहार का सेवन खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने से जुड़ा होता है। इससे हृदय रोग का जोखिम बढ़ जाता है और साथ ही यह उच्च रक्तचाप का कारण भी बन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips to prevent high blood pressure by world health Organization
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

तंबाकू से बचें 

  • तंबाकू सिर्फ कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का ही कारण नहीं बनता है, बल्कि यह हृदय के लिए भी बहुत घातक है। आज की युवा पीढ़ी गुटखा, खैनी, सिगरेट की लत के कारण हृदय रोग और उच्च रक्तचाप का शिकार हो रही है। इसलिए आज ही तंबाकू छोड़ें और स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाएं। 
विज्ञापन
Health tips to prevent high blood pressure by world health Organization
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शराब का सेवन कम करें 

  • शराब पीना आज के समय में एक फैशन सा बन गया है। कई लोग कम मात्रा में शराब का सेवन करते हैं तो कई लोग अधिक मात्रा में, लेकिन शायद उन्हें ये नहीं पता होता कि अधिक शराब शरीर को नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसकी वजह से हाइपरटेंशन यानी उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियां हो सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed