फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल: विशेषज्ञ से जानिए, क्या डायबिटोजेनिक है कोराना वायरस?

Fri, 21 May 2021 07:47 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 21 May 2021 07:47 PM IST
विज्ञापन
does diabetes increase covid risk, know what doctor says
कोरोना के कारण बढ़ रही है शुगर लेवल - फोटो : iStock
देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने खूब तबाही मचाई है। पिछले कुछ दिनों के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि अब रोजाना संक्रमितों के मामले थोड़े कम जरूर हुए हैं लेकिन कोविड से मरने वालों की संख्या अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। स्वास्थ्य संबधी तमाम स्थितियों को कोरोना के कारक के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञ मानते हैं कि जिन लोगों को पहले से ही कोमोरबिडिटी की शिकायत है, उनको संक्रमण होने का खतरा ज्यादा होता है। इस बीच कुछ विशेषज्ञों ने इस बात को लेकर भी चिंता जताई है कि कोरोना संक्रमण के कारण डायबिटीज के मामले भी बढ़ रहे हैं।

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल के माध्यम से कोरोना महामारी को लेकर शुक्रवार को हुई चर्चा में डायबिटीज और कोरोना के संबंधों के बारे में जानने की कोशिश की। इस कार्यक्रम में प्रयागराज के नारायण स्वरूप अस्पताल के डॉ राजीव सिंह ने सभी सवालों के जवाब दिए।
does diabetes increase covid risk, know what doctor says
रोगियों में शुगर का स्तर 400-500 तक पहुंच जा रहा है - फोटो : iStock
क्या शुगर लेवल बढ़ा रहा है कोरोना का संक्रमण?
इस सवाल के जवाब में डॉ राजीव बताते हैं कि डायबिटीज से ग्रसित कोरोना के जो मरीज अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं उनमें शुगर के लेवल में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। डायबिटीज के कई रोगी, जिनका सामान्य शुगर लेवल 150-160 रहता था, उनमें भी संक्रमित होने के बाद शुगर का स्तर 400-500 तक देखने को मिला है। ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में हमें रोगियों को कोरोना के इलाज के साथ इंसुलिन देने की भी जरूरत पड़ रही है। कई ऐसे मरीज भी देखने को मिले हैं जिनको पहले से डायबिटीज की शिकायत नहीं थी लेकिन संक्रमण के चलते उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ पाया गया।
does diabetes increase covid risk, know what doctor says
भविष्य में डायबिटीज का खतरा - फोटो : Pixabay
क्या कोरोना से ठीक होने के बाद भविष्य में हो सकता है डायबिटीज
डॉ राजीव कहते हैं कि फिलहाल इस बात की पुष्टि करने के लिए अभी तक पर्याप्त अध्ययन और डेटा उपलब्ध नहीं है। हालांकि दूसरी लहर के दौरान हमने पाया कि यह वायरस स्वाभाविक रूप से शुगर के लेवल को बढ़ा देता है। शुगर का स्तर बढ़ जाने के कारण रोगी में कोरोना के साथ अन्य दूसरे संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। हालांकि जिन रोगियों को पहले से शुगर की समस्या नहीं थी पर संक्रमण के दौरान स्तर बढ़ गया, उनमें ठीक होने के बाद शुगर के स्तर में सुधार देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
does diabetes increase covid risk, know what doctor says
डायबिटीज रोगी रखें खान-पान पर विशेष ध्यान - फोटो : Social media
किन बातों का ऱखना होगा ध्यान
डॉ राजीव कहते हैं कि यदि आपको शुगर की समस्या है तो इस समय आपको कोरोना और शुगर दोनों से बचने के उपायों को प्रयोग में लाना चाहिए। इसके लिए योग, खान-पान पर विशेष ध्यान देने के साथ सभी जरूरी परहेज करना और समय पर दवाइयों और इंसुलिन (यदि ले रहे हों तो) का लेना बेहद आवश्यक है। 
------
नोट: यह लेख प्रयागराज के नारायण स्वरूप अस्पताल के डॉ राजीव सिंह से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed