फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: सुबह की इन आदतों की वजह से बिगड़ सकता है आपका पाचन, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

Tue, 22 Jul 2025 05:59 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 22 Jul 2025 05:59 PM IST
सार

Bad Habits For Digestion: अक्सर कुछ लोग पाचन संबंधी समस्या से परेशान रहते हैं। वैसे तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इन्हीं में से एक प्रमुख कारण आपकी सुबह की कुछ गलत आदतें हो सकती हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Health Tips to Improve Digestion Know About Morning Habits That Harm Digestion
पाचन - फोटो : Adobe Stock

Morning Habits Digestion: दिन की शुरुआत कैसे होती है, इसका सीधा असर हमारे पूरे दिन की ऊर्जा और स्वास्थ्य पर पड़ता है। अक्सर हम अपनी सुबह की आदतों को हल्के में लेते हैं, यह जाने बिना कि ये ही आदतें हमारे पाचन तंत्र को सबसे ज्यादा प्रभावित कर सकती हैं। एक स्वस्थ पाचन तंत्र ही हमें दिनभर ऊर्जावान और सक्रिय रखता है, जबकि खराब पाचन कई तरह की शारीरिक परेशानियों, जैसे गैस, एसिडिटी, कब्ज और पेट फूलने का कारण बनता है।



यदि आप अक्सर पेट संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो हो सकता है कि आपकी सुबह की कुछ आदतें ही इसके पीछे का बड़ा कारण हों। आइए जानते हैं सुबह की ऐसी कौन-सी आदतें हैं जो आपके पाचन को बिगाड़ सकती है?

Health Tips to Improve Digestion Know About Morning Habits That Harm Digestion
पानी न पीना - फोटो : Freepik.com

पानी न पीना
सुबह उठते ही सबसे पहली गलती जो कई लोग करते हैं, वह है पर्याप्त पानी न पीना या बहुत ठंडा पानी पीना। रात भर की नींद के बाद शरीर को हाइड्रेशन की सख्त जरूरत होती है। यदि आप सुबह पानी नहीं पीते हैं, तो यह पाचन तंत्र को ठीक से शुरू होने से रोकता है, जिससे मल त्याग में परेशानी हो सकती है।

वहीं सुबह-सुबह बहुत ठंडा पानी पीने से पाचन धीमा कर सकता है। इससे खाना पचने में ज्यादा समय लगता है और अपच या पेट फूलने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना पाचन तंत्र को सक्रिय करता है, विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने और कब्ज से राहत दिलाने का सबसे सरल और प्रभावी तरीका है।

ये भी पढ़ें- Hypertensive Retinopathy: क्या आपको भी कम दिखता है, आंखों के आगे छाई रहती है धुंध? तो जरूर पढ़िए ये खबर

Health Tips to Improve Digestion Know About Morning Habits That Harm Digestion
ओट्स बनाना स्मूदी - फोटो : freepik.com

नाश्ता छोड़ना या गलत नाश्ता करना
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कुछ लोगों के लिए सुबह का नाश्ता छोड़ना एक आम आदत बन गया है, लेकिन यह आदत आपके पाचन को प्रभावित करते हैं। नाश्ता न करने से मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे शरीर को ऊर्जा के लिए ज्यादा संघर्ष करना पड़ता है और पाचन तंत्र अनियमित हो जाता है।

लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद जब आप अगला भोजन करते हैं, तो पाचन तंत्र पर अचानक दबाव पड़ता है। वहीं, कुछ लोग सुबह-सुबह ही अत्यधिक तैलीय, मसालेदार या प्रोसेस्ड नाश्ता कर लेते हैं। समोसे, कचौरी, या बहुत ज्यादा मीठे बेकरी उत्पाद पचाने में भारी होते हैं और एसिडिटी, गैस तथा अपच का कारण बन सकते हैं। इसलिए सुबह के लिए हल्का, पौष्टिक और आसानी से पचने वाला नाश्ता चुनें, जैसे दलिया, ओट्स, अंडे या फल।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips to Improve Digestion Know About Morning Habits That Harm Digestion
तनाव, स्ट्रेस - फोटो : Freepik.com

मानसिक तनाव
सुबह का समय अक्सर जल्दबाजी और तनाव भरा होता है, और यह सीधे आपके पाचन को प्रभावित करता है। तनाव में या जल्दबाजी में भोजन करना पाचन तंत्र के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। जब आप तनाव में होते हैं, तो आपका पाचन धीमा होने लगता है क्योंकि आपके शरीर की ऊर्जा मांसपेशियों और अन्य आपातकालीन कार्यों की ओर मुड़ जाती है।

ये भी पढ़ें- Hepatitis A: लिवर को फेल कर सकता है ये संक्रमण, आपकी छोटी सी गलती बढ़ा सकती है सेहत के लिए मुश्किलें
 

विज्ञापन
Health Tips to Improve Digestion Know About Morning Habits That Harm Digestion
जल्दबाजी में भोजन करना - फोटो : Freepik.com

जल्दबाजी में भोजन करना
जल्दी-जल्दी खाने से आप भोजन को ठीक से चबा नहीं पाते, जिससे भोजन के बड़े टुकड़े पेट में पहुंचते हैं और उन्हें पचाना मुश्किल हो जाता है, जिसके परिणाम स्वरूप गैस, पेट दर्द और अपच होता है। सुबह आराम से और शांति से भोजन करने के लिए कुछ अतिरिक्त मिनट निकालना आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा तरीका है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: अगर आप भी लेते हैं कैल्शियम सप्लीमेंट तो जरूर जान लें ये बातें, वरना पड़ सकते हैं लेने के देने
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed