फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अलर्ट: आपकी ये रोज की गलत आदतें आंत को पहुंचा सकती हैं नुकसान, ऐसे करें खुद का बचाव

Tue, 19 Oct 2021 05:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 19 Oct 2021 05:03 PM IST
विज्ञापन
health tips These wrong daily habits of yours can damage the intestine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डॉ. राजन गांधी


फिजिशियन
अनुभव- 25 साल

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi

मानव शरीर के वैसे तो कई महत्वपूर्ण अंग होते हैं, जो अगर काम करना बंद कर दें या किसी अन्य तरीके से इन्हें तकलीफ पहुंचती है तो हमें कई बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे- हमारी आंत, क्योकि ये भी हमारे शरीर का महत्वपूर्ण अंग होती है। आंत में लाखों अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो हमारे पाचन में सहायता करते हैं और हमारी प्रतिरक्षा को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। लेकिन कई बार हमारी आंत को कई तरीकों से नुकसान पहुंचता है। इसमें हमारे खराब खानपान से लेकर हमारी खराब दिनचर्या तक शामिल होती है। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इन चीजों पर ध्यान दिया जाए, और आंत को स्वस्थ रखा जाए। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आपकी कौन सी आदतें आपकी आंत को नुकसान पहुंचा सकती हैं और आप कैसे खुद का बचाव कर सकते हैं।

health tips These wrong daily habits of yours can damage the intestine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ज्यादा चीनी का सेवन करना

  • ज्यादा चीनी का सेवन करने का मतलब सिर्फ चीनी खाना नहीं, बल्कि अगर आप ज्यादा मात्रा में केवल प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ का सेवन करते हैं, तो ये आपके पेट को काफी नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। इनमें चीनी की मात्रा ज्यादा होने के कारण ये स्वस्थ बैक्टीरिया को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए खुद को स्वस्थ रखने के लिए आपको इसका सेवन करना बेहद कम कर देना चाहिए।
health tips These wrong daily habits of yours can damage the intestine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

नींद पूरी न होना

  • कई लोग होते हैं, जो बेहद कम नींद लेते हैं, कभी काम के कारण तो कभी किसी टेंशन की वजह से। लेकिन नींद की कमी से लगातार थकान, जलन और एसिडिटी जैसी परेशानियां होने लगती हैं। साथ ही इससे तनाव भी होने लगता है, जो आपके पेट और आंत के लिए सही नहीं है। इसलिए जरूरी है कि आप पूरी नींद लें, ताकि आप स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
health tips These wrong daily habits of yours can damage the intestine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ज्यादा शराब पीना

  • शराब को शौक के लिया पिया जाए, तो ही बेहतर है। लेकिन कई लोग शराब का अत्यधिक सेवन करते हैं, जिससे आंत के बैक्टीरिया असंतुलन हो जाते है और ये हमारे शरीर के लिए सही नहीं है। इसलिए आप रोजाना शराब का और नियमित रूप में इसका अधिक सेवन न करें।
विज्ञापन
health tips These wrong daily habits of yours can damage the intestine
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पानी की कमी

  • हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। पानी का नियमित अंतराल पर सेवन करने से ये हमारे पाचन को दुरुस्त रखने में, मल को त्यागने समेत हमारी आंत को फायदा पहुंचाने में मदद करता है। इसलिए रोजाना कम से कम लगभग 4 लीटर तक पानी पीना चाहिए।


नोट: डॉ. राजन गांधी अत्याधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में  डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह आईसीएचएच से वह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed