Fatigue Serious Diseases: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान और आलस महसूस करना बेहद आम बात है। अक्सर लोग इसे काम के बढ़ते बोझ, तनाव, या अधूरी नींद का नतीजा मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि ये हर बार मामूली थकावट के लक्षण हों, कई बार ये कुछ गंभीर बीमारियों के लक्षण भी हो सकते हैं।
दरअसल, अगर आपको लगातार और बिना किसी साफ वजह के शरीर में सुस्ती और थकान बनी रहती है, तो यह आपके शरीर का एक जरूरी संकेत हो सकता है, जो बताता है कि हमारे शरीर में कुछ गड़बड़ है। इसे सिर्फ 'सुस्ती' मानकर अनदेखा करना आपकी सेहत के लिए महंगा पड़ सकता है। ऐसे में अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहना बहुत जरूरी है। इसलिए आइए हम इस लेख में जानते हैं कि अगर थकान और आलस कई दिनों से बना रहे तो ये किन बीमारियों के लक्षण हो सकते हैं।
एनीमिया
शरीर में आयरन की कमी होने पर लाल रक्त कोशिकाएं पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं ले जा पाती है, जिससे हर कोशिका को ऊर्जा कम मिलती है। नतीजतन, आपको लगातार थकान, कमजोरी, सांस फूलना, त्वचा का पीला पड़ना और चक्कर आना जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। अगर किसी को भी ये लक्षण दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
Heartburn vs Heart Attack: हार्ट अटैक नहीं, पंचायत के 'दामाद जी' को हुआ था हार्ट बर्न, क्या है इन दोनों में अंतर?
3 of 6
थायराइड
- फोटो : Freepik.com
थायराइड की समस्या
हमारे गले में मौजूद थायराइड ग्रंथि मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है। जब यह ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बनाती, तो शरीर की सभी प्रक्रियाएं धीमी हो जाती हैं। इसके लक्षणों में अत्यधिक थकान, आलस, वजन बढ़ना, ठंड ज्यादा लगना और कब्ज शामिल हैं। अगर ये सभी लक्षण दिखते हैं तो डॉक्टर की सलाह लेकर थायराइड की जांच करा लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
Dry Dates: रोज दो छुहारे खाने से मिलते हैं ये 4 जबरदस्त लाभ, आज से ही डाइट में करें शामिल
4 of 6
डायबिटीज की जांच।
- फोटो : UNICEF
डायबिटीज
जब शरीर ब्लड शुगर को ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता, तो कोशिकाओं को ऊर्जा नहीं मिलती, जिससे थकान और आलस महसूस होता है। इसके साथ ही, बार-बार पेशाब आना, ज्यादा प्यास लगना, धुंधला दिखना और घाव देर से भरना जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं।
स्लीप एप्निया
इस स्थिति में सोते समय सांस बार-बार रुकती है और फिर शुरू होती है। ऐसी स्थिति में भले ही आप बिस्तर पर 8 घंटे सोएं, लेकिन आपकी नींद की गुणवत्ता बहुत खराब होती है, जिसके कारण दिनभर भयंकर थकान और आलस महसूस होता है। खर्राटे लेना इसका एक बड़ा संकेत है।