फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dry Dates: रोज दो छुहारे खाने से मिलते हैं ये 4 जबरदस्त लाभ, आज से ही डाइट में करें शामिल

Sat, 19 Jul 2025 04:14 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 19 Jul 2025 04:14 PM IST
सार

Benefits of Dry Dates: रोजाना सिर्फ दो छुहारे खाने से आपको ऐसे जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। ये सूखे मेवे आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Dry Dates Benefits 4 Amazing Health Benefits of Eating Two Chuhaare Daily
छुहारे - फोटो : Freepik

Dry Dates Benefits: हमारी दादी-नानी के जमाने से ही भारतीय घरों में छुहारा, यानी सूखा खजूर का इस्तेमाल होता आ रहा है। भले ही यह आकार में छोटा हो, पर यह अपने भीतर कैल्शियम, आयरन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व अपने अंदर समेटे हुए हैं। इन सब के साथ इसमें नेचुरल शुगर भी होता है।



जाहिर है इसमें इतने ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद हैं तो ये सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होगा। रोजाना सिर्फ दो छुहारे खाने से आपको ऐसे जबरदस्त स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। ये सूखे मेवे आपके शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर कई बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं। आइए आज हम छुहारे के इन्हीं 4 चमत्कारी फायदों के बारे में जानते हैं, साथ ही ये भी जानेंगे कि छुहारे के सेवन का सही तरीका क्या है?

Dry Dates Benefits 4 Amazing Health Benefits of Eating Two Chuhaare Daily
छुहारे - फोटो : Freepik

तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है
छुहारा नेचुरल शुगर (जैसे ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज) से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत और स्थायी ऊर्जा प्रदान करता है। यही कारण है कि पोषण विशेषज्ञ सुझाव देते हैं कि इसे वर्कआउट से पहले या बाद में ऊर्जा के लिए खाएं। अगर आप दिनभर थकान महसूस करते हैं, तो रोजाना दो छुहारे खाना आपके ऊर्जा के स्तर को बढ़ा सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- बड़ी कामयाबी: मलेरिया की रोकथाम के लिए आ गई पहली स्वदेशी वैक्सीन, जानिए ये कितनी असरदार

Dry Dates Benefits 4 Amazing Health Benefits of Eating Two Chuhaare Daily
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com

पाचने के लिए फायदेमंद
इसके अलावा, छुहारे में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो पाचन तंत्र के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह पेट साफ रखने में मदद करता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। स्वस्थ पाचन तंत्र पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

ये भी पढ़ें- Fatty Liver: भूख की कमी के साथ दिख रहे हैं कमजोरी और थकान जैसे लक्षण? कहीं आपको फैटी लीवर की समस्या तो नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Dry Dates Benefits 4 Amazing Health Benefits of Eating Two Chuhaare Daily
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाए
छुहारे कैल्शियम, मैग्नीशियम और फॉस्फोरस जैसे महत्वपूर्ण खनिजों का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो सभी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं। इन खनिजों का नियमित सेवन हड्डियों के घनत्व को बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों को रोकने में मदद कर सकता है।

यह बच्चों और बढ़ती उम्र के लोगों, दोनों के लिए हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है। इसके साथ ही छुहारे में पोटेशियम भी अच्छी मात्रा में होता है, जो मांसपेशियों के सही कामकाज और ऐंठन को दूर करने में मत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह शारीरिक गतिविधियों के बाद मांसपेशियों की रिकवरी में भी मदद करता है।

विज्ञापन
Dry Dates Benefits 4 Amazing Health Benefits of Eating Two Chuhaare Daily
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : Freepik.com

रक्त को बढ़ाए और हृदय को स्वस्थ रखे
छुहारा आयरन का एक बहुत अच्छा स्रोत है, जो इसे एनीमिया (खून की कमी) से जूझ रहे लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे खून की कमी दूर होती है और पूरे शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर होता है।

खासकर महिलाओं के लिए, जो अक्सर आयरन की कमी का सामना करती हैं, छुहारा एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है। इसके अलावा, छुहारे में मौजूद फाइबर और पोटेशियम रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित करने में मदद करते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करके हृदय रोगों के जोखिम को कम करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed