फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्लड शुगर घटने और बढ़ने के पांच संकेत, डायबिटीज रोगी न करें इनको नजरअंदाज

Wed, 21 Oct 2020 04:57 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 21 Oct 2020 04:57 PM IST
विज्ञापन
Health tips in hindi signs of high blood sugar and low blood sugar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर में इस समय डायबिटीज की बीमारी से लाखों लोग परेशान हैं। इस बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए सबसे जरूरी होता है अपने शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखना, क्योंकि इनका बढ़ना और घटना दोनों ही खतरनाक होते हैं। हमारे शरीर का सामान्य ब्लड शुगर लेवल 80-110 मिग्रा/डीएल के बीच होता है और 90 मिग्रा/डीएल को औसत ब्लड शुगर लेवल माना जाता है। वैसे तो ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखना एक कठिन काम है, लेकिन इसपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए आपको ब्लड शुगर घटने और बढ़ने के संकेतों को समझना होगा, तभी आप समय रहते इसपर काबू पा सकते हैं, वरना यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में...

Health tips in hindi signs of high blood sugar and low blood sugar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बार-बार प्यास लगना

  • शरीर में जब शुगर की मात्रा बढ़ जाती है तो बार-बार प्यास लग सकती है। ऐसे में हो सकता है कि आप ज्यादा पानी पिएं, लेकिन ज्यादा मात्रा में पानी पीना भी दिल और किडनी पर बुरा असर डाल सकता है। इसलिए जरूरत के हिसाब से ही पानी पिएं।
Health tips in hindi signs of high blood sugar and low blood sugar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बार-बार पेशाब आना 

  • बार-बार पेशाब आना भी इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ गई है। डायबिटीज के मरीजों को आमतौर पर रात के समय ज्यादा पेशाब आता है और बार-बार बाथरूम जाना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips in hindi signs of high blood sugar and low blood sugar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

थकान महसूस होना 

  • अधिक थकान होना भी इस बात का संकेत है कि आपका ब्लड शुगर नियंत्रण में नहीं है। यह ब्लड शुगर लेवल बढ़ने और घटने, दोनों का संकेत हो सकता है। इसलिए जब भी आपको कमजोरी या थकान महसूस हो या हाथ-पैर में सुन्नता महसूस हो, तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
Health tips in hindi signs of high blood sugar and low blood sugar
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सिर चकराना और अचानक घबराहट 

  • शरीर में ब्लड शुगर घटने की स्थिति में सिर चकराने और अचानक घबराहट जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा सिरदर्द, पसीना आना, धुंधली दृष्टि और तेज धड़कन भी ब्लड शुगर कम होने का संकेत देते हैं। इसलिए अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो इन संकेतों को बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed