फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण से टाइप-1 डायबिटीज का खतरा, 3 देशों की 4 यूनिवर्सिटी के साझा शोध में खुलासा

Wed, 21 Oct 2020 03:55 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 21 Oct 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
coronavirus trigger diabetes covid 19 cuase type 1 Diabetes damages insulin producing cells New research reveals
Coronavirus causes Diabetes - फोटो : Amar Ujala

कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से दुनिया की एक बड़ी आबादी बुरी तरह प्रभावित है। इसके संक्रमण से इंसानी शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचते हैं। अबतक हुए शोध और अध्ययनों में यह बात सामने आ चुकी है कि कोरोना वायरस न केवल इंसान की श्वसन प्रणाली को प्रभावित करता है, बल्कि फेफड़े के अलावा किडनी, लिवर आदि को अंगों को भी यह नुकसान पहुंचाता है। शोध में यह बात भी सामने आ चुकी है कि डायबिटीज के मरीजों को कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा होता है। अब एक नई रिसर्च स्टडी में खुलासा हुआ है कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से डायबिटीज यानी मधुमेह का खतरा बढ़ जाता है। तीन देशों की चार यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने साझा शोध में यह जानकारी दी है। 

coronavirus trigger diabetes covid 19 cuase type 1 Diabetes damages insulin producing cells New research reveals
डायबिटिज और कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
  • ब्रिटेन की ग्लासगो यूनिवर्सिटी और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी, जर्मनी की होल्सटीन यूनिवर्सिटी और ऑस्ट्रेलिया की मोनाश यूनिवर्सिटी में किए गए साझा शोध के अनुसार, कोरोना वायरस इंसुलिन कोशिकाओं पर भी असर डालता है और कई बार इन कोशिकाओं को नष्ट भी कर देता है। शोध के दौरान देखा गया कि संक्रमण के बाद मरीज डायबिटीज से पीड़ित पाए गए। 
coronavirus trigger diabetes covid 19 cuase type 1 Diabetes damages insulin producing cells New research reveals
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
  • मेडिकल रिसर्च जर्नल नेचर में यह शोध प्रकाशित हुआ है, जिसके मुताबिक शोध के दौरान चौंकाने वाली बात सामने आई। शोधकर्ताओं ने कहा कि कई ऐसे मरीज थे, जिन्हें कोरोना संक्रमण से पहले डायबिटीज नहीं था, लेकिन कोरोना संक्रमण से ठीक होने के बाद उनके शरीर में इंसुलिन बनना कम हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus trigger diabetes covid 19 cuase type 1 Diabetes damages insulin producing cells New research reveals
Coronavirus - फोटो : Pixabay
  • शोधकर्ताओं के मुताबिक, मानव शरीर के पेंक्रियाज यानी अग्नाशय में इंसुलिन बनाने वाली बीटा कोशिकाएं कोरोना संक्रमण के कारण क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इस कारण उनमें शुगर लेवल बढ़ गया था और वो टाइप वन डायबिटीज के शिकार हो गए।
विज्ञापन
coronavirus trigger diabetes covid 19 cuase type 1 Diabetes damages insulin producing cells New research reveals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
  • खबरों के मुताबिक अब चारों यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता अब कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों के यूरिन औेर खून में शर्करा यानी शुगर लेवल में आने वाले बदलावों पर शोध करने में जुटे हैं। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि मरीजों के शरीर में ये प्रभाव कब, कितना और कैसे पड़ रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed