फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कैंसर से लेकर बीपी तक: इन पांच बीमारियों में काम आता है लहसुन, जानें इसके जादुई फायदों के बारे में

Wed, 04 Aug 2021 08:58 AM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 04 Aug 2021 08:58 AM IST
विज्ञापन
Health tips from cancer to bp garlic is useful in many diseases know about its magical benefits
लहसुन का लाभ - फोटो : Pixabay

आचार्य मनीष


आयुर्वेदाचार्य, शुद्धि आयुर्वेद

Medically Reviewed by Acharya Manish

खुद को स्वस्थ रखने के लिए, बीमारियों से कोसों दूर रखने के लिए लोग कई तरह से अपना ख्याल रखते हैं। लोग अपनी दिनचर्या में बदलाव करते हैं, जिम जाते हैं, योगा करते हैं और भी बहुत कुछ चीजें ऐसी करते हैं, जिनसे उन्हें फायदा मिल सके। बावजूद इसके लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। इनके पीछे कहीं न कहीं हमारी खराब दिनचर्या, अपने खाने पर पूरी तरह ध्यान न देना, एक हेल्दी आहार न लेना, हमारे खाने में पौष्टिक और विटामिन, कैल्शियम जैसी चीजों की कमी होना आदि वजह शामिल हैं। ऐसे में कई बीमारियों से बचाने में आपकी मदद लहसुन कर सकता है, क्योंकि आयुर्वेद के मुताबिक लहसुन में कई ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं लहसुन किन-किन बीमारयों में और कैसे आपकी मदद कर सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Health tips from cancer to bp garlic is useful in many diseases know about its magical benefits
लहसुन का लाभ - फोटो : Pixabay

कैंसर में

  • कैंसर एक घातक बीमारी है और सभी जानते हैं कि अगर इसका शुरूआत में पता चल जाए, तो समय रहते इसका इलाज करके मरीज को बचाया जा सकता है। वहीं, लहसुन इस घातक बीमरी में भी आपकी मदद कर सकता है। लहसुन कैंसर की कोशिकाओं को शरीर में फैलने से रोकने में मदद कर सकता है। इसलिए आपको लहसुन की भुनी हुई दो कलियां रोजाना खाली पेट खानी चाहिए।
Health tips from cancer to bp garlic is useful in many diseases know about its magical benefits
लहसुन का लाभ - फोटो : iStock

सर्दी-जुकाम कम करने में

  • कोरोना काल में सर्दी, जुकाम, ठंड लगने जैसी चीजें सही नहीं हैं। ऐसे में आपको करना ये है कि भुने हुए लहसुन का सेवन करना है। इससे आपके शरीर को गर्मी मिलती है और साथ ही ये आपके रक्त संचार को भी ठीक करने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips from cancer to bp garlic is useful in many diseases know about its magical benefits
लहसुन का लाभ - फोटो : iStock

ब्लड प्रेशर में

  • आज के दौर में लगभग हर दूसरा व्यक्ति ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहा है। ऐसे में शरीर आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसलिए आपको भुने हुए लहसुन का सेवन रोजाना करना चाहिए।
विज्ञापन
Health tips from cancer to bp garlic is useful in many diseases know about its magical benefits
लहसुन का लाभ - फोटो : iStock

बढ़ते वजन में

  • हमारा बढ़ता वजन हमारे शरीर के लिए अच्छा नहीं होता है, क्योंकि मोटापे की वजह से अधिकतर बीमारियां हो जाती हैं। ऐसे मे लहसुन का सेवन करने से ये आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकता है, जिससे आपका वजन घटेगा और मोटापा कम होने में आपको मदद मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed