गर्मी का मौसम अपने चरम पर है, और तपती धूप में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ता तापमान हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। तपती धूप और उच्च तापमान के कारण हीट स्ट्रोक, ब्लड प्रेशर में वृद्धि, हृदय गति में असमानता, डायबिटीज जैसी समस्याओं सहित कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।
Health Tips: भीषण गर्मी में भी शरीर को ठंडक पहुंचाती हैं ये चीजें, आज ही अपनी डाइट में करें शामिल
भीषण गर्मी और तपती धूप में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि इस मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी है।
आहार विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थ नेचुरली ठंडे होते हैं। उनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। अपने हाइड्रेटिंग गुणों के कारण इनका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने और गर्मी के कारण होने वाली समस्याओं से बचाने में मददगार हो सकता है। आइए इस लेख में ऐसी तीन चीजों के बारे में जानते हैं, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- जानना जरूरी: क्या आपके आहार में है प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा? इस रिपोर्ट ने भारतीयों के लिए बढ़ाई चिंता
पुदीना
पुदीना गर्मी में शरीर को ठंडक देने का प्राकृतिक उपाय है। इसमें मौजूद मेन्थॉल तुरंत ताजगी का एहसास कराता है और शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। पुदीना पाचन को बेहतर बनाता है, गर्मी के कारण होने वाली अपच, गैस या सूजन से राहत देता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।
ये भी पढ़ें- Weight Loss Tips: वजन घटाने के लिए आहार में शामिल कर लीजिए ये सीड्स, जानिए कब करना चाहिए इसका सेवन
खीरा और तरबूज
खीरा और तरबूज गर्मी में हाइड्रेशन के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हैं। खीरे में 95% पानी होता है, जो शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखता है। यह विटामिन के और मैग्नीशियम का अच्छा स्रोत है, जो त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। दूसरी ओर, तरबूज में 92% पानी के साथ विटामिन ए, सी और लाइकोपीन होता है, जो त्वचा और मेटाबॉलिज्म को स्वस्थ रखने में मदद करता है। दोनों ही कम कैलोरी वाले हैं, जो वजन नियंत्रण में भी सहायक हैं।
नारियल पानी को प्रकृति का सबसे बेहतरीन हाइड्रेटिंग ड्रिंक कहा जाता है। इसमें पोटैशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो गर्मी में पसीने से होने वाले खनिजों के नुकसान की पूर्ति करते हैं। यह थकान को कम करता है, ऊर्जा बढ़ाता है और पाचन तंत्र को सुचारू रखने में मदद करता है। नारियल पानी कम कैलोरी वाला होता है, जो गर्मी में वजन को भी कंट्रोल करने में मदद करता है।
सावधानियां
पुदीने का अधिक सेवन पेट में जलन पैदा कर सकता है, इसलिए संयमित मात्रा में लें। खीरा और तरबूज हमेशा ताजा और साबुत खरीदें, क्योंकि कटे हुए फल जल्दी खराब हो सकते हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।