फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: क्या आपके आहार में है प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा? इस रिपोर्ट ने भारतीयों के लिए बढ़ाई चिंता

Sat, 17 May 2025 06:03 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 17 May 2025 06:03 PM IST
सार

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता कि दुनियाभर में बड़ी संख्या बहुत से लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं, ये आपकी सेहत को कई तरह से प्रभावित करने वाली हो सकती है। क्या आपके आहार में है जरूरत के हिसाब से प्रोटीन?

विज्ञापन
How Much Protein we need daily what to eat for this know protein ki kami kaise puri karen
आहार में प्रोटीन वाली चीजों को जरूर करिए शामिल - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने के लिए नियमित रूप से हमें पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जरूरत होती है। विटामिन्स-मिनरल्स के साथ हमें आहार के माध्यम से प्रोटीन की भी पूर्ति  पर भी ध्यान देते रहना चाहिए।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि प्रोटीन हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएंट है जो शरीर के विभिन्न कार्यों जैसे ऊतकों का निर्माण और मरम्मत, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है। प्रोटीन हार्मोन और एंजाइम उत्पादन में भी भूमिका निभाता है जो शरीर की वृद्धि और विकास के लिए आवश्यक है।

सरल भाषा में समझें तो हमारी मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा, बालों को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए हमें प्रोटीन वाली चीजों का सेवन करते रहना चाहिए। 

अब सवाल ये है कि क्या आपको पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन मिल रहा है? क्या आपके आहार में वो सभी जरूरी चीजें हैं जिससे शरीर के लिए आवश्यक मात्रा में प्रोटीन की पूर्ति हो सके?

How Much Protein we need daily what to eat for this know protein ki kami kaise puri karen
प्रोटीन अच्छी सेहत के लिए जरूरी - फोटो : Freepik.com

प्रोटीन की कमी और इसका खतरा

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता कि दुनियाभर में बड़ी संख्या बहुत से लोग प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं, ये आपकी सेहत को कई तरह से प्रभावित करने वाली हो सकती है। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञ कहते हैं, स्वस्थ व्यक्ति को रोजाना अपने शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम लगभग 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि अगर आपका वजन 60 किलोग्राम है, तो आपको रोजाना लगभग 48–60 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है।

कुछ स्थितियों जैसे एथलीट्स और बॉडीबिल्डर्स के लिए प्रोटीन की आवश्यकता और अधिक हो सकती है।

How Much Protein we need daily what to eat for this know protein ki kami kaise puri karen
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

क्या आपके आहार में है जरूरत के हिसाब से प्रोटीन?

अब प्रश्न ये है कि क्या आपके आहार में शरीर की आवश्यकताओं के हिसाब से प्रोटीन है?

अध्ययनों से पता चलता है कि मांसाहार वाली चीजों में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है, हालांकि शाकाहारी लोग भी आसानी से इसकी पूर्ति कर सकते हैं। अंडे और चिकन में भरपूर प्रोटीन होता है पर आप दालें और चना (अरहर, मसूर, मूंग, राजमा, काबुली चना), सोया प्रोडक्ट्स (टोफू, सोया दूध, सोया चंक्स) दूध से बने उत्पादों (दही, पनीर, छाछ) से भी इसकी आसानी से पूर्ति कर सकते हैं।

यदि आप डाइट से पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले पा रहे हैं या शरीर को इसकी ज्यादा जरूरत है (जैसे वर्कआउट करने वालों को), तो डॉक्टर की सलाह पर प्रोटीन सप्लीमेंट्स का सेवन किया जा सकता है। हालांकि प्राकृतिक स्रोतों से प्रोटीन प्राप्त करना अधिक सुरक्षित और प्रभावी माना जाता है।


(ये भी पढ़िए- बॉडी बनाने के लिए आप भी तो नहीं लेते हैं प्रोटीन पाउडर? फायदे की जगह हो सकते हैं कई नुकसान)

विज्ञापन
विज्ञापन
How Much Protein we need daily what to eat for this know protein ki kami kaise puri karen
ग्रामीणों इलाकों में कुपोषण का खतरा - फोटो : Freepik.com

ग्रामीण भारत में अधिकतर लोगों में प्रोटीन की कमी

इंटरनेशनल फूड पॉलिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट सहित दो अन्य संस्थानों द्वारा किए गए एक हालिया अध्ययन की रिपोर्ट में भारतीय आबादी, विशेषकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के आहार में प्रोटीन की कमी को लेकर सावधान किया गया है।

जागरूकता की कमी और गरीबी के कारण लोगों को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाता है, जोकि काफी चिंताजनक है। सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि लोगों को इसकी जरूरत के बारे में ही ज्यादा जानकारी नहीं है।



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed