फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे कर सकते हैं हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल, जरूर करें इन 5 चीजों का सेवन

Mon, 19 Jul 2021 01:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 19 Jul 2021 01:47 PM IST
विज्ञापन
Health tips Eat these five foods to normalize blood pressure
high blood pressure - फोटो : social media

डॉ मधुर जैन


हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरोलॉजिस्ट
अनुभव- 10 साल

Medically Reviewed by Dr. Mahur Jain

हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जो हमारे लिए बेहद खतरनाक हैं। वहीं, दूसरी तरफ हमारी खराब दिनचर्या की वजह से और हमारे बाहरी खानपान की वजह से भी हम कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। कई बीमारियां तो ऐसी होती हैं, जिनसे हम कुछ समय बाद ठीक हो जाते हैं। जबकि कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं तो हमारे साथ ताउम्र रह जाती हैं। जैसे- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या। ऐसा नहीं कि ये बीमारी सिर्फ बुजुर्ग लोगों को ही हो रही है, बल्कि आज के समय में कई युवा भी इस समस्या से ग्रस्त हैं। ऐसे में उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करना चाहते हैं, तो इसके लिए दवा तो जरूरी है ही। लेकिन हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता सकते हैं, जो हो सकता है कि आपकी मदद कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।

Health tips Eat these five foods to normalize blood pressure
नारियल के पानी के फायदे - फोटो : Pixabay

नारियल पानी

  • आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नारियल पानी का भी सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको रोजाना खाली पेट इसका सेवन करना चाहिए। इससे आपको लाभ मिल सकता है। नारियल पानी वैसे भी शरीर में एनर्जी बनाए रखने के अलावा कई अन्य लाभ भी देता है।
Health tips Eat these five foods to normalize blood pressure
flour - फोटो : pixabay

आटे का चोकर

  • आप जब भी रोटी बनाए, तो आटे सो चोकर न निकालें। ऐसा इसलिए क्योंकि ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में काफी कारगर माना जाता है। वहीं, आपको चने के आटे या फिर गेहूं के आटे की रोटियों को खाना चाहिए और वो भी इनकी रोटियों को खूब चबाकर खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips Eat these five foods to normalize blood pressure
नींबू पानी के फायदे - फोटो : Pixabay

नींबू पानी

  • अगर आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल या नियंत्रित करना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह उठकर नींबू पानी पीना चाहिए। आप इसके लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको काफी फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
Health tips Eat these five foods to normalize blood pressure
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खानपान का विशेष ध्यान

  • अगर आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपने खानपान का ध्यान देना होगा। उन चीजों का सेवन करना होगा, जिनसे शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर कंट्रोल रहे। इसके लिए आप सब्जी में ब्रोकली, मछली और प्याज का सेवन कर सकते हैं। वहीं, फलों में आप संतरा और सेब खा सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed