डॉ मधुर जैन
हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरोलॉजिस्ट
अनुभव- 10 साल
Medically Reviewed by Dr. Mahur Jain
हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं जो हमारे लिए बेहद खतरनाक हैं। वहीं, दूसरी तरफ हमारी खराब दिनचर्या की वजह से और हमारे बाहरी खानपान की वजह से भी हम कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। कई बीमारियां तो ऐसी होती हैं, जिनसे हम कुछ समय बाद ठीक हो जाते हैं। जबकि कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं तो हमारे साथ ताउम्र रह जाती हैं। जैसे- हाई ब्लड प्रेशर की समस्या। ऐसा नहीं कि ये बीमारी सिर्फ बुजुर्ग लोगों को ही हो रही है, बल्कि आज के समय में कई युवा भी इस समस्या से ग्रस्त हैं। ऐसे में उन्हें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अगर आप अपने हाई ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करना चाहते हैं, तो इसके लिए दवा तो जरूरी है ही। लेकिन हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता सकते हैं, जो हो सकता है कि आपकी मदद कर पाएं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।