फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lungs Tips: इन चार चीजों से हो सकती है फेफड़ों की समस्या, इसलिए भूलकर न करें सेवन

Tue, 14 May 2024 04:55 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 14 May 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
Health Tips: Do not consume these things to keep your lungs healthy
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

Tips For Lungs in Hindi: हमारी एक छोटी सी गलती के कारण हम बीमार पड़ सकते हैं और अगर अपने खानपान पर विशेष ध्यान न दिया जाए तो भी हम बीमारी के शिकार हो सकते हैं। आमतौर पर ये देखने में आता है कि लोग बिना सोचे समझे किसी भी चीज का सेवन कर लेते हैं, जिससे उनके शरीर को ही नहीं बल्कि फेफड़ों को भी नुकसान पहुंच सकता है या फेफड़े सही ढंग से काम करना भी बंद कर सकते हैं। इसलिए जरूरी हो जाता है कि अपने फेफड़ों का ख्याल रखने के लिए आपको पता होना चाहिए कि आपको किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं कौन सी चीजों के सेवन से फेफड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Health Tips: Do not consume these things to keep your lungs healthy
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

न करें इन चीजों का सेवन:-

नंबर 1

  • अल्कोहल का सेवन अच्छा नहीं माना जाता और अगर आप रोजाना इसका अधिक सेवन करते हैं, तो इसका बुरा असर आपके लिवर और फेफड़ों पर पड़ सकता है। डॉक्टर्स के मुताबिक, जो लोग फेफड़े की समस्या से जूझ रहे हैं, उन्हें तो अल्कोहल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
Health Tips: Do not consume these things to keep your lungs healthy
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 2

  • ज्यादा नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं, तो ये आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। यही नहीं, हाई सोडियम डाइट के कारण लोगों में अस्थमा के लक्षण तक नजर आने लगते हैं। इसलिए नमक के ज्यादा सेवन से दूरी बनाना बेहतर विकल्प हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips: Do not consume these things to keep your lungs healthy
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? - फोटो : istock

नंबर 3

  • अगर आप धूम्रपान करते हैं तो इसे आज ही छोड़ना बेहतर विकल्प हो सकता है, क्योंकि इससे आपके फेफड़े खराब हो सकते हैं। कई लोग काफी ज्यादा सिगरेट पीते हैं, जो कि आपके स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन
Health Tips: Do not consume these things to keep your lungs healthy
फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए? - फोटो : Freepik

नंबर 4

  • क्या आप तले हुए भोजन का ज्यादा सेवन करते हैं? अगर आप ऐसा करते हैं तो इससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। साथ ही इससे मोटापा भी बढ़ता है जिसके कारण इसका बुरा असर हमारे फेफड़ों पर पड़ सकता है। इसलिए तले हुए खाने का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए।



डॉ प्रिया पाण्डेय
आहार विशेषज्ञ, आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल
डिग्री- बीएससी (ह्यूमन न्यूट्रीशियन)
अनुभव - आठ वर्ष
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

नोट: यह लेख दिल्ली डॉ प्रिया पाण्डेय से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। डॉक्टर प्रिया को 8 वर्षों का अनुभव है। डॉ प्रिया ने कानपुर विश्वविद्यालय से ह्यूमन न्यूट्रीशियन में स्नातक किया हुआ है। वह आभा सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में आहार विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत हैं। डॉ प्रिया कई संस्थानों में बतौर लेक्चरर ह्यूमन न्यूट्रीशियन के छात्रों को पढ़ाती भी हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed