{"_id":"60d321bf1c2ef830dd26b169","slug":"health-tips-can-diabetic-patients-eat-mango-know-how-much-quantity-should-be","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: क्या डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं आम का सेवन? यहां जानें आसान शब्दों में सबकुछ","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
ध्यान दें: क्या डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं आम का सेवन? यहां जानें आसान शब्दों में सबकुछ
आज के समय में कई ऐसी बीमारियां हैं, जिनकी चपेट में आने पर हमें कई तरह के परहेज करने पड़ते हैं। ऐसी ही एक बीमारी है डायबिटीज, जो काफी खतरनाक समस्या है। इसकी चपेट में काफी लोग हैं, जो इस समस्या से ग्रसित हैं। वहीं, डायबिटीज से जूझने वाले लोगों को खाने को लेकर भी कई तरह के परहेज करने पड़ते हैं। जैसे- चावल का सेवन नहीं करना होता है, मिठाई नहीं खा सकते, आलू को अपनी डाइट में शामिल नहीं करना होता है और मीठी चीजों का खासतौर पर सेवन नहीं करना होता है। ऐसे में लोगों के मन में एक सवाल होता है कि, क्या डायिबिटीज से पीड़ित लोग आम का सेवन कर सकते हैं? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं अगली स्लाइड्स में...
2 of 5
आम में कई पोषक तत्व मौजूद होते हैंं
- फोटो : iStock
आम में मौजूद होती हैं ये चीजें:-
-सभी जरूरी विटामिन और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में फायदेमंद होते हैं।
-एक कप कटे आम में 99 कैलोरी, 1.4 ग्राम प्रोटीन, 25 ग्राम कार्ब, 22.5 ग्राम शुगर, 2.6 ग्राम फाइबर, 67% विटामिन-सी, 18% फोलेट, 10-10% विटामिन-ए और विटामिन-ई होता है।
-वहीं, आम में जिंक, मैग्नीशियम, आयरन और कैल्शियम भी मौजूद होता है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
आम खाने से होता है ये असर
आम खाने से ब्लड शुगर पर असर होता है। आम में 90% से ज्यादा की कैलोरी इसकी मिठास की वजह से आती है, जिसके कारण ये डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर को बढ़ाता है। दूसरी तरफ आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर ब्लड शुगर पर इसके असर को कम करते हैं। यही नहीं, आम में फाइबर भी होता है, जो खून से शुगर अवशोषित करने की दर को धीमा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
क्या कहता है आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स?
किस फल का ब्लड शुगर पर क्या असर होगा, इसका पता ग्लाइसेमिक इंडेक्स रैंक द्वारा किया जाता है। इसे शून्य से लेकर 100 पर मापा जाता है और जिस फूड का रैंक 55 से कम होता है, उसे इस स्केल पर कम शुगर वाला माना जाता है। साथ ही इन फूड को डायबिटीज के मरीजों के लिए उपयुक्त माना जाता है। वहीं, इस स्केल पर आम का रैंक 51 है यानी इस स्केल के मुताबिक, आम का सेवन डायबिटीज के मरीज कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस बात का ध्यान रखना चाहिए
भले ही ग्लाइसेमिक इंडेक्स के मुताबिक डायबिटीज वाले लोग आम खा सकते हैं, लेकिन इस बात को नहीं भूलना चाहिए कि शरीर कुछ फूड पर अलग-अलग तरह से प्रतिक्रिया दे सकता है। आम में हेल्दी कार्ब होते हैं, बावजूद इसके आपको इसके खाने की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए। ऐसे में अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, और आम खाना चाहते हैं तो आपको काफी सावधानी का ध्यान देना चाहिए। ब्लड शुगर न बढ़े, इसके लिए काफी सारे आम नहीं खाने चाहिए।
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।