फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: शरीर में विटामिन-बी2 की कमी हो सकती है खतरनाक, इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Wed, 23 Jun 2021 05:13 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 23 Jun 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Signs and Symptoms of Vitamin B2 deficiency diseases in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष


विटामिन-बी2 को राइबोफ्लेविन के नाम से भी जाना जाता है। विटामिन-बी समूह का यह विटामिन अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। खाने खाने के बाद उसे पचाने और उसमें से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में यह मदद करता है। इसे ऊतकों के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि विटामिन-बी2 शरीर में एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह स्वस्थ रक्त कोशिकाओं को बनाने और शारीरिक ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। इसकी अधिकता और कमी, दोनों से शरीर को कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। इसलिए शरीर में विटामिन-बी2 उचित मात्रा में होना बहुत जरूरी है। यह मेटाबॉलिज्म को ठीक रखने, आंखों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है। विटामिन-बी2 की कमी से बचने के लिए रोजाना इसे अपने आहार में लेना जरूरी होता है। आइए जानते हैं इस विटामिन की कमी से होने वाली बीमारियों और लक्षणों के बारे में... 

Signs and Symptoms of Vitamin B2 deficiency diseases in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विटामिन-बी2 की कमी के लक्षण  

  • जीभ और होठों के किनारों में सूजन 
  • होठों का सूखना या छाले होना 
  • जीभ का काला पड़ जाना 
  • गले में दर्द या सूजन आना 
  • थकान 
  • गले में खराश होना 
  • आंख आना 
  • आंखों में खुजली और जलन होना 
  • प्रकाश के प्रति आंखों का अतिसंवेदनशील हो जाना 
  • बालों का झड़ना 
Signs and Symptoms of Vitamin B2 deficiency diseases in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विटामिन-बी2 की कमी से होने वाली बीमारियां 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि विटामिन-बी2 यानी राइबोफ्लेविन की कमी तंत्रिका संबंधी बीमारियां, एनीमिया और हृदय रोगों से जुड़ी होती है। साथ ही इसकी कमी से त्वचा का फटना और आंखों का लाल होना, जैसी समस्याएं भी हो सकती है। इसलिए शरीर में इसकी कमी को पूरा करना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Signs and Symptoms of Vitamin B2 deficiency diseases in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

विटामिन-बी2 के स्रोत  

  • दूध और दूध से बने उत्पाद 
  • अंडा 
  • मछली
  • मीट, चिकन 
  • लाल मिर्च 
  • किशमिश 
  • मटर, मशरूम 
  • शकरकंद 
  • ब्रोकली 
  • पालक
  • दही 
  • ड्राई फ्रूट्स 
विज्ञापन
Signs and Symptoms of Vitamin B2 deficiency diseases in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अधिक विटामिन-बी2 लेने से क्या नुकसान?    

  • शरीर में विटामिन-बी2 की अधिकता लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि ऐसे मामले बहुत कम ही देखने को मिलते हैं। विटामिन-बी2 युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन से शरीर में इसकी अधिकता की संभावना बहुत कम होती है। अगर आप दवा या इंजेक्शन के रूप में इसकी अधिक मात्रा लेते हैं तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed