क्या आपने कभी रामबुतान फल के बारे में सुना है? अगर आप इस फल के बारे में जानते हैं तो अच्छी बात है, लेकिन अगर नहीं जानते आपको बता दें कि यह विटामिन और खनिज पदार्थों का बहुत ही अच्छा स्रोत है। इस फल के बीज से लेकर छिलके, पेड़ की छाल और पत्ते तक शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। इस फल के छिलके में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जबकि इसका बीज डायबिटीज में लाभकारी होता है। वहीं, इसके पत्तों का रस सिर की त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है, जबकि इसके पेड़ की छाल का इस्तेमाल घावों का इलाज करने में किया जाता है। आइए जानते हैं रामबुतान फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...
{"_id":"5ffd8d7b8ebc3e2e6e5ef68f","slug":"health-benefits-of-rambutan-fruit-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाचन को बनाना है बेहतर और बढ़ानी है इम्यूनिटी, तो करें इस खास फल का सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
पाचन को बनाना है बेहतर और बढ़ानी है इम्यूनिटी, तो करें इस खास फल का सेवन
Tue, 12 Jan 2021 05:26 PM IST
सोनू शर्मा
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Tue, 12 Jan 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
रामबुतान फल के फायदे
- फोटो : Pixabay
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पाचन को बेहतर बनाता है रामबुतान फल
- इस फल में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से कब्ज को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह फल एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भी भरपूर होता है, जो आंतों के लिए फायदेमंद होता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
हड्डियों को बनाता है मजबूत
- इस फल में कैल्शियम, जिंक, पोटैशियम, फास्फोरस, मैंगनीज, लौह और मैग्नीशियम जैसे खनिज भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये सभी खनिज हड्डियों की ताकत के लिए जरूरी होते हैं। ऐसे में इस फल का सेवन हड्डियों को मजबूत करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है यह फल
- इस फल को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी कारगर माना जाता है। दरअसल, इसमें तांबा पाया जाता है, जो शरीर द्वारा आयरन का इस्तेमाल करके हीमोग्लोबिन का उत्पादन करने में मदद करता है, ताकि प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत और स्वस्थ बनाया जा सके।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डायबिटीज में भी फायदेमंद हो सकता है रामबुतान फल
- चीन में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, इस फल के छिलके में डायबिटीज से लड़ने वाले गुण होते हैं। दरअसल, इसके छिलके का अर्क डायबिटीज से पीड़ित चूहों में रक्त ग्लूकोज के स्तर को कम करने में प्रभावी पाया गया है।