फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: डायबिटीज के मरीजों के लिए 'रामबाण' है मूंगफली का सेवन, ब्लड शुगर होता है नियंत्रित

Thu, 20 May 2021 07:49 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 20 May 2021 07:49 AM IST
विज्ञापन
Health benefits of peanuts for diabetes blood sugar control tips
मूंगफली के फायदे - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Rajan Gandhi



डॉ. राजन गांधी

जनरल फिजिशियन, चाइल्डकेयर हॉस्पिटल, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- एम.बी.बी.एस, डिप्लोमा सी.एच
अनुभव- 25 वर्ष 


आपने 'टाइमपास' तो खाया ही होगा, मतलब मूंगफली? दरअसल, ट्रेन या बसों में लोग टाइमपास करने के लिए मूंगफली खाते हैं, इसीलिए कई लोग इसे 'टाइमपास' भी कहते हैं। यह सिर्फ स्वाद के लिए ही मशहूर नहीं है बल्कि मूंगफली को सेहत के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए ही नहीं बल्कि हृदय से जुड़ी समस्याओं, उच्च रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और सूजन से पीड़ित लोगों के लिए भी फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं मूंगफली के सेवन के फायदों के बारे में... 

Health benefits of peanuts for diabetes blood sugar control tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के एक अध्ययन के मुताबिक, मूंगफली खाने से टाइप-2 डायबिटीज का खतरा काफी कम हो जाता है। दरअसल, इसमें मौजूद मैंगनीज खून में कैल्शियम के अवशोषण, फैट और कार्बोहाइड्रेट मेटाबॉजिल्म और रक्त शर्करा के स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं। 

Health benefits of peanuts for diabetes blood sugar control tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विशेषज्ञ कहते हैं कि मधुमेह रोगियों के लिए मूंगफली खाना सुरक्षित होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जो रक्त शर्करा को कम करने में मदद करता है। एक अध्ययन में यह पाया गया है कि मैग्नीशियम ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Health benefits of peanuts for diabetes blood sugar control tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वजन कम करने में भी है सहायक 

  • मूंगफली को वजन कम करने में भी सहायक माना जाता है। दरअसल, इसमें प्रोटीन और फाइबर होते हैं और ये दोनों ही पोषक तत्व भूख को प्रभावित करते हैं। अगर नियमित रूप से मूंगफली का सेवन किया जाए तो जल्दी ही वजन को कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन
Health benefits of peanuts for diabetes blood sugar control tips
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मूंगफली का सेवन पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है। अगर आप नियमित रूप से मूंगफली खाते हैं, तो इससे आपकी सेहत भी बनी रहती है और भोजन को पचाने में मदद भी मिलती है। लेकिन ध्यान रहे कि ज्यादा मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही मूंगफली खाएं। 

नोट: डॉ. राजन गांधी अत्यधिक योग्य और अनुभवी जनरल फिजिशियन हैं। इन्होंने कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसके बाद इन्होंने सीएच में डिप्लोमा पूरा किया। फिलहाल यह उजाला सिग्नस कुलवंती अस्पताल, कानपुर में मेडिकल डायरेक्टर और सीनियर कंसल्टेंट फिजिशियन के तौर पर काम कर रहे हैं। यह आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) के आजीवन सदस्य भी हैं। डॉ. राजन गांधी को इस क्षेत्र में 25 साल का अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed